: CG में 570 करोड़ का कोयला घोटाला केस: कांग्रेस नेता विनोद तिवारी, चंद्र देव समेत 8 के खिलाफ वारंट, जानिए स्कैम और लेवी की कहानी ?
वही कोर्ट में पेश नही होने वाले कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और चंद्र देव राय समेत 8 लोगो के खिलाफ 500-500 रुपए का जमानती वारंट हुआ किया गया है। वही इस मामले में अगली सुनवाई 26 अक्टूबर को होगी।
देवेंद्र यादव पेश नही हुए
कोयला घोटाला मामले में विधायक देवेंद्र यादव को भी कोर्ट में पेश होना था लेकिन जेल में बंद होने की वजह से वे कोर्ट में पेश नही हुए। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में जानकारी दी कि जेल में बंद होने की वजह से वे कोर्ट में शामिल नही हो पाएंगे।
इनके खिलाफ वारंट जारी
कोर्ट में लगातार समंस जारी करने के बाद भी जेल के बाहर कोल घोटाले के आरोपी रामप्रताप सिंह, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, मनीष उपाध्याय, पीयूष साहू, नारायण साहू, नवनीत साहू, रजनी कांत तिवारी कोर्ट में पेश नही हो रहे है। जिनके खिलाफ फिर से 500 को जमानती वारंट जारी किया गया है। इससे पहले भी 2 से 3 बार वारंट जारी किया जा चुका है।
सिंडिकेट बनाकर हुई 570 करोड़ की वसूली
छत्तीसगढ़ में अवैध कोल लेवी वसूली का मामला ईडी ने दर्ज किया था। पूरे मामले का मास्टरमाइंड किंगपिन कोल व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को माना गया। जो व्यापारी 25 रुपए प्रति टन के हिसाब से अवैध रकम सूर्यकांत के कर्मचारियों के पास जमा करता था।
उसे ही खनिज विभाग पीट पास और परिवहन पास जारी करता था। इस तरह से स्कैम कर कुल 570 करोड़ रुपए की वसूली की गई।
आरोप यह भी है कि पूरे मामले के किंगपिन सूर्यकांत तिवारी को पूर्व CM भूपेश बघेल की उपसचिव सौम्या चौरसिया का संरक्षण प्राप्त था। ईडी की रेड में पहले आईएएस समीर बिश्नोई फिर कोल कारोबारी सूर्यकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था उसके बाद IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया को भी गिरफ्तार किया गया सभी लंबे समय से रायपुर की सेंट्रल जेल में बंद है।
2 पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 पर FIR
छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाले मामले में ED के प्रतिवेदन पर ACB /EOW ने दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों सहित 36 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। जिस पर अब ACB की टीम जांच कर रही है और रायपुर के ACB कोर्ट में केस चल रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन