: CM साय बोले- एक पेड़ मां के नाम लगाएं: PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना, जानिए मुख्यमंत्री ने और क्या कुछ कहा ?
Chhattisgarh BJP Government Mann Ki Baat CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्यावरण अभियान से जुड़ने का आह्वान भी किया।
Chhattisgarh BJP Government Mann Ki Baat CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, महीने के आखिरी रविवार को पीएम मोदी मन की बात के जरिए नई जानकारियां साझा करते हैं। आज प्रधानमंत्री ने केरल के अट्टापडी गांव की स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे मरथुंभी छाते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके छाते को एक ब्रांड मिल गया है। उनके उत्पाद में बढ़ोतरी हुई है। मां के नाम पर पेड़ लगाएं Chhattisgarh BJP Government Mann Ki Baat CM Vishnudev Sai: मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिक्र करते हुए प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि आप सभी अपने घरों, बगीचों, खेतों और आस-पास अपनी मां के साथ एक पेड़ जरूर लगाएं। उनकी याद में एक पेड़ लगाएं। देश की 140 करोड़ की आबादी अगर एक भी पेड़ लगाए तो पर्यावरण के क्षेत्र में क्रांति आ जाएगी। भाजपा नेताओं ने भी सुनी मन की बात Chhattisgarh BJP Government Mann Ki Baat CM Vishnudev Sai: मन की बात के 111वें संस्करण की जानकारी देते हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत चुनाव आयोग और उससे जुड़े सभी कर्मियों को इसके सफल संचालन के लिए बधाई देकर की। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है और वृक्षारोपण की अपील की है। आइए हम सब मिलकर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाएं।
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन