: छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने पुलिस को जड़ा थप्पड़: घायल को हॉस्पिटल ले जा रहा था, आरक्षक ने रोककर की दबंगई, FIR
Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सीआरपीएफ जवान ने एक कांस्टेबल को थप्पड़ मारा, फिर उसे हिलाते हुए उसकी पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें सीआरपीएफ जवान कांस्टेबल को थप्पड़ मारता और फिर धक्का देता नजर आ रहा है। दो पक्षों में विवाद की सूचना पर डायल 112 पहुंची, इसी दौरान पुलिसकर्मी का सीआरपीएफ जवान से विवाद हो गया।
Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: पुलिसकर्मी मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जा रहा था। तभी वहां मौजूद सीआरपीएफ जवान से उसका विवाद हो गया और हाथापाई हो गई। तभी पुलिसकर्मी ने अपनी दबंगई दिखाते हुए पहले जवान को थप्पड़ मारा। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: घटना 2 दिन पहले की बताई जा रही है। पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक इतवार सिंह पैकरा (सीआरपीएफ जवान) के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। दबंगई दिखाने वाले आरक्षक के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।वह घायल युवक को अस्पताल ले जा रहा था
Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: दरअसल, दो दिन पहले रतनपुर क्षेत्र के चपोरा के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना डायल 112 को दी थी, लेकिन पुलिस वहां नहीं पहुंची। इसके चलते इतवार सिंह उसे अस्पताल ले जाने के लिए निकला था। तभी 112 की टीम वहां पहुंच गई और दोनों के बीच विवाद हो गया।आरक्षक ने उसे रोककर दबंगई दिखाई और थप्पड़ जड़ दिया
Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: इस दौरान डायल 112 में पदस्थ आरक्षक महेंद्र राजवाड़े मौके पर पहुंच गया। इसके बाद उसने इतवार सिंह पैकरा को अस्पताल जाने से रोक दिया। इतवार सिंह घायल को जल्दी अस्पताल ले जाने की बात कहने लगा। इस पर आरक्षक महेंद्र राजवाड़े दबंगई दिखाने लगा। उसके व्यवहार से तंग आकर इतवार ने उसे थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई।पुलिस ने युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की
इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने कांस्टेबल और युवक के बीच हुई मारपीट का वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होने पर कांस्टेबल ने रतनपुर थाने में घटना की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने बिना किसी जांच के कांस्टेबल की पिटाई करने वाले सीआरपीएफ जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। Chhattisgarh Bilaspur Youth Slaps Policeman Video: खास बात यह है कि पुलिस ने सिटीजन पोर्टल में ऑनलाइन एफआईआर तो दर्ज कर ली है, लेकिन उसमें घटना का कोई विवरण नहीं है। न तो आवेदक का नाम है और न ही आरोपी का। हालांकि पुलिस ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन