: कब्र से निकली लाश, मुर्दा खोलेगा राज: झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से शख्स की मौत, पुलिस ने 15 दिन बाद कब्र से खोदकर निकाला शव
इंजेक्शन लगाते ही तबीयत बिगड़ गई
दयालदास की पत्नी सुभद्रा का आरोप है कि डॉक्टर ने बुखार होने की बात कही और कहा कि इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत ठीक हो जाएगी। इसके बाद 2 इंजेक्शन लगाए। दूसरा इंजेक्शन लगाते ही तबीयत ज्यादा खराब हो गई। परिजनों ने डॉक्टर से पूछा तो उसने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है।
छत्तीसगढ़ में सोलर लाइट खरीदी में गड़बड़ी: विधानसभा में मंत्री राम विचार नेताम बोले होगी जांच, कांग्रेसियों ने किया है, भर हम रहे
पत्नी बोली- कथित डॉक्टर ने गुमराह किया
हालांकि, दयालदास की तबीयत बिगड़ती जा रही थी। यह देख परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दयालदास को मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने यह भी बताया कि कथित डॉक्टर जय भारद्वाज ने उन्हें गुमराह किया। उसने यह भी कहा कि सिम्स में इंजेक्शन के बारे में मत बताना, नहीं तो इलाज नहीं होगा।
छत्तीसगढ़ में NIA की छापेमारी से हड़कंप: Kaladas Dahriya के घर दिल्ली से पहुंची थी टीम, जानिए क्या है नक्सल कनेक्शन ?
शव को गांव लाकर दफना दिया
सुभद्रा ने बताया कि मौत के बाद वे दयालदास का शव लेकर गांव लौटे और दफना दिया। इसके बाद पति की मौत की शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने कोनी थाने को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद एसडीएम से अनुमति लेकर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी बोले- रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई
एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप ने बताया कि शव 15 दिन बाद खोदकर निकाला गया है। इसलिए रायपुर में फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Periods leave in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पीरियड्स लीव में घोषणा, जानिए कब से होगा लागू ?
वहीं, सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। ऐसी संदिग्ध मौतों पर पोस्टमार्टम किया जाता है। हम झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद कई लोग अपने क्लीनिक बंद कर भाग गए हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन