: सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत: छत्तीसगढ़ में 40 लोगों से भरी पिकअप पलटी, 15 लोगों की हालत नाजुक
हादसा ड्राइवर की लापरवाही से हुआ
गांव से बाहर निकलते ही पिकअप के चालक ने गाड़ी की गति बढ़ा दी। गांव से निकलने के बाद तालाब के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। पिकअप सड़क से उतरकर पलट गई। इससे पिकअप में सवार कुछ लोग गाड़ी के नीचे दब गये. वहीं अधिकांश लोग दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
पिकअप के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से वाहन के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में धूमा में रहने वाले पंचकुंवर भैना (45) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में घायल बाकी 39 लोगों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर लोग, जो गंभीर रूप से घायल नहीं थे, उनका इलाज किया गया और कुछ को घर भेज दिया गया, बाकी का यहीं इलाज चल रहा है।
इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई
हादसे में 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रतनपुर और बिलासपुर सिम्स लाया गया। रतनपुर अस्पताल में इलाज के दौरान 65 वर्षीय गंगाराम की मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज फिलहाल रतनपुर और बिलासपुर सिम्स में चल रहा है। बेलगहना चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन