: ऑनलाइन ज्योतिष बनकर ठगे 36 लाख: महिला ने गूगल में किया था सर्च, दैवीय प्रकोप बताकर लगाया चूना
गूगल पर ज्योतिषी के बारे में सर्च की जानकारी
दरअसल, सोनगंगा कॉलोनी में रहने वाली महिला अक्सर बीमार रहती थी। तबीयत खराब होने की वजह से वह काफी परेशान रहती थी। जनवरी महीने में महिला ने गूगल के जरिए ज्योतिषी के बारे में जानकारी सर्च की। इस दौरान उसे हनुमंत निकेतन डॉट कॉम वेबसाइट के बारे में पता चला, जिसे सर्च करने के बाद उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आया।
फोन करने वाले ने पहले उससे पूछताछ की, फिर कहा कि हवन पूजन के लिए उसे आशीष त्रिपाठी के खाते में 3,350 रुपए जमा करने होंगे, जिससे वह ऑनलाइन पूजा करके दैवीय प्रकोप को शांत कर देगा।
छत्तीसगढ़ में प्राचार्य-व्याख्याता पदोन्नति में अनियमितता: बिफरे शालेय शिक्षक संघ ने अधिकारियों से पूछा- पदोन्नति देने की मंशा है या नहीं ?
अलग-अलग बहाने बनाकर किश्तों में वसूले 36.73 लाख रुपए
महिला ने पुलिस को बताया कि 3,350 रुपए ट्रांसफर करने के बाद दान-दक्षिणा, गौदान, विंध्यवासिनी दान, मारण क्रिया दान, बंध क्रिया दान, सुरक्षा कवच दान जैसे कई तरह के हवन पूजन दान क्रियाओं के नाम पर किश्तों में रुपए ट्रांसफर किए गए।
महिला ने अलग-अलग किश्तों में 36 लाख 73 हजार रुपए जमा कर दिए, जिसके बाद भी कथित ज्योतिषी उससे रुपए मांगता रहा। तब उसे अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है, जिसके बाद उसने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
छत्तीसगढ़ में जमीन से निकला खजाना: खुदाई के दौरान खेत से निकलने लगी मूर्तियां, जानिए क्या बोला किसान परिवार ?
तकनीकी जांच के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस
पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीसीयू) के एडिशनल एसपी अनुज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद सरकंडा पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद साइबर टीम ने तकनीकी जांच के बाद आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला है।
इसी आधार पर पुलिस ने प्रयागराज के ममपड़गंज में दबिश दी, जहां से आशीष त्रिपाठी (22) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ में ‘त्रिनेत्र’ करेगा शहर की रक्षा: क्राइम और क्रिमिनल होंगे कैप्चर, ITMS सिस्टम से होगा लैस, जानिए पुलिस की नई प्लानिंग ?
लाखों की ठगी, पर फूटी कौड़ी भी बरामद नहीं कर पाई पुलिस
महिला से लाखों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी जालसाज को गिरफ्तार कर लिया है, पर उससे फूटी कौड़ी भी बरामद नहीं कर पाई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जालसाज का बैंक खाता सीज कर दिया गया है। साथ ही उसमें जमा रकम को भी होल्ड करा दिया गया है। उम्मीद है कि जांच के दौरान आरोपी से रकम बरामद हो जाएगी।
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन