Logo
Breaking News Exclusive
जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान

: पुलिस ने गांजा तस्करों का 30KM तक किया पीछा: भाग रहे तस्करों की कार पलटी, पति-पत्नी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Bilaspur Ganja smuggling arrest: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस से बचकर भाग रहे तस्करों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद तस्कर पुलिस से बचने के लिए कार से उतरकर भागने लगे। उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया गया। पुलिस ने मामले में पति-पत्नी समेत 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 2 लाख रुपए कीमत का 16 किलो गांजा बरामद किया गया है। दरअसल, गांजा तस्कर कोरबा की ओर से गांजा लेकर तखतपुर की ओर जा रहे थे। रतनपुर टीआई रजनीश सिंह और उनकी टीम ने तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। लेकिन, तस्करों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने रास्ता बदल लिया। इसलिए पुलिस टीम ने उनका 30 किलोमीटर तक पीछा किया। लेकिन, कार में सवार तस्कर तेजी से भागने लगे। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में कार पलट गई तस्करों के भागने की खबर सकरी पुलिस को दी गई। जिसके बाद सकरी पुलिस ने भी वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान तस्कर हाईवे की बजाय अंदरूनी सड़क से भागने लगे। पुलिस टीम ने काठाकोनी घोंघा नाला के पास घेराबंदी की। यहां भी पुलिस की घेराबंदी देख कार सवार वाहन मोड़कर भागने लगे। इस दौरान उनकी कार सड़क से उतरकर नाले में पलट गई। कार पलटने के बाद तस्कर वाहन छोड़कर भागने लगे। जिस पर जवानों ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दो तस्कर पकड़े गए। चर्चित तस्कर ने पत्नी के जरिए मंगवाया था गांजा, चार गिरफ्तार टीम ने सक्ती जिले के जैजैपुर के आमगांव निवासी विष्णु चंद्र उर्फ ​​बबलू (42) और जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ क्षेत्र के पेंड्री निवासी सोहन साहू उर्फ ​​गोलू (22) को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की। उन्होंने बताया कि, तखतपुर में रहने वाली कांति उर्फ ​​काजल (36) और उसके पति प्रदीप पांडेय (46) ने गांजा मंगवाया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की कार और 16 किलो गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। संपत्ति की जांच होगी, अवैध मिली तो जब्त होगी एसपी रजनेश सिंह ने नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के पकड़े जाने पर उनकी संपत्ति की जांच करने के निर्देश दिए हैं। सकरी थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति की जांच की जाएगी। अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति को विधिवत जब्त किया जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन