: प्यार में धोखा, CA स्टूडेंट ने किया सुसाइड: कॉल रिसीव न होने पर हुई अनहोनी की आशंका, फंदे पर लटका मिला शव
फोन रिसीव नहीं करने पर एक परिचित को कमरे पर भेजा
दरअसल, मंगलवार रात 28 मई को परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। बार-बार कॉल करने के बाद भी कॉल रिसीव न होने से परेशान परिजनों ने अपने परिचितों को उसके कमरे पर भेजा। वहां जाकर देखा तो छात्र का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही कमरे को सील कर दिया।
छात्र के पास मिला सुसाइड नोट, छिपाने का प्रयास करती रही पुलिस
बताया जा रहा है कि बुधवार को जब पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो उसके पास एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस सुसाइड नोट छिपाने का प्रयास करती रही। सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसकी जानकारी भी परिजनों को नहीं दी गई।
प्यार में धोखा मिलने पर की आत्महत्या
पुलिस का कहना है कि युवक किसी लड़की से प्यार करता था और उसमें असफल होने पर वह तनाव में आ गया। इसी के चलते उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट में जिस लड़की का नाम है, उससे पूछताछ करने के साथ ही छात्र के मोबाइल की भी जांच करने की बात कह रही है।
परिजनों ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
इस बीच छात्र के परिजनों ने लड़की पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। लड़की के चक्कर में उसे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने इस मामले में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन