: युवक-युवतियों को बेल्ट और लात-घूंसों से पीटा: पब में बर्थडे पार्टी के दौरान डांस करने पर विवाद, शराब के नशे में थे चूर
लड़कों को डांस करने से रोकने पर विवाद हो गया
पुलिस के मुताबिक विवेक कुमार रात्रे पिता हरिश्चंद्र रात्रे जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी का रहने वाला है। वह बिलासपुर में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। 14 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त पूजा देवांगन, संध्या जांगड़े, रोमा रात्रे, प्रवीण दिव्या, दीपक सिंह के साथ तंत्र बार में अपना जन्मदिन मनाने गया था।
यहां युवक-युवतियां शराब पीकर डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी समय क्लब में मौजूद दूसरे ग्रुप के युवक भी वहां पहुंच गए और लड़कियों के पास आकर डांस करने लगे. इसी दौरान इन लोगों ने विरोध किया और उन्हें रोकने लगे. इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। बाद में बाउंसर ने हस्तक्षेप कर विवाद शांत कराया।
बदमाशों ने पार्किंग में बेल्ट और घूंसों का इस्तेमाल किया
इसके बाद रात करीब 12.30 बजे जब युवक-युवतियां क्लब से बाहर निकले तो दूसरे गुट के युवक भी बाहर आ गये. जैसे ही वे पार्किंग स्थल पर पहुंचे, युवकों ने उन्हें घेर लिया और बेल्ट निकालकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक-युवतियों पर जमकर लात-घूंसे भी बरसाए. युवक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी.
जब तक पुलिस वहां पहुंची तब तक युवक भाग चुके थे। मारपीट में घायल युवक-युवतियों ने पुलिस से शिकायत की है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है. घायल युवक ने पुलिस को बदमाशों की कार का नंबर बताया है। युवक सीजी 06 वी 6796 से भागे थे, जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन