: प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या: लड़की के परिजनों ने जमकर पीटा, शव को बिलासपुर के जंगल में फेंका
घटनास्थल पर मिली बाइक से मृतक की पहचान हुई
पचपेड़ी पुलिस को रविवार सुबह पचपेड़ी के जंगलों से खून से लथपथ शव बरामद हुआ। घटनास्थल के चार किलोमीटर के दायरे में तलाशी के दौरान पुलिस को एक बाइक और एक मोबाइल मिला। बाइक नंबर के आधार पर पता चला कि शव टीकाराम का है और मौके पर मिला फोन दीपक का है। टीकाराम के परिजनों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वह शनिवार दोपहर करीब 12 बजे अपने बड़े भाई की बाइक लेकर प्रेमिका से मिलने गया था। इस दौरान टीकाराम के साथ उसका दोस्त दीपक वर्मा भी था। इसके बाद पुलिस ने दीपक को पकड़ लिया।
पति को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी: अब पति ने पता बताने पर रखा 20 हजार इनाम, एक बेटे की है मां
लड़की के पिता ने दोनों को मिलते देखा
दीपक ने बताया कि टीकाराम को अपनी बेटी से मिलते देख लड़की के पिता ने अन्य परिजनों को मौके पर बुला लिया। सभी ने मिलकर टीकाराम की पिटाई शुरू कर दी। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी पीटा गया। लेकिन किसी तरह वह हमलावरों से बच निकला। इस दौरान उसका मोबाइल रास्ते में गिर गया। दीपक के बयान पर पुलिस ने लड़की के पिता और अन्य परिजनों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ जारी है।
पहले उसे समझाया, फिर नहीं मानने पर मार डाला
अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक टीकाराम के परिजनों को उसका लड़की से मिलना-जुलना पसंद नहीं था। लड़की के परिजनों ने कई बार टीकाराम को समझाया भी था। फिर भी वह नहीं माना और लड़की से मिलने जाता रहा, जिससे नाराज परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को जंगल में फेंका
पचपेड़ी पुलिस की जांच में पता चला कि मृतक टीकाराम की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को पचपेड़ी क्षेत्र के जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस को लड़की के पिता, उसके भाई और जीजा समेत कुल पांच लोगों पर हत्या करने का शक है।
प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की हत्या की: घर में घुसकर चाकू से किया ताबड़तोड़ ववार, कहा- मेरी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने दूंगा
एसडीओपी ने कहा- संदिग्ध पुलिस हिरासत में
मुख्यालय डीएसपी उदयन बेहार ने बताया कि रविवार सुबह पचपेड़ी चिल्हाटी के जंगल में शव मिलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन