: सड़क हादसे में खिलौने की तरह चिपकी कार: बर्थडे मनाकर लौट रहे थे 5 दोस्त, 2 की मौत, JCB से निकाले गए शव
जन्मदिन मनाने गए थे 5 दोस्त
बताया जा रहा है कि मंगलवार को देवरीखुर्द के पांच युवक अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने गए थे। सभी कार क्रमांक CG 10 AP 8734 में सवार थे। देर रात युवक बर्थडे मना कर कार से देवरीखुर्द लौट रहे थे। रात करीब 11.30 बजे युवक तोरवा के पावर हाउस के पास पहुंचे थे, तभी कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और तीन-चार बार पलटी।
तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकालने की कोशिश की। घंटों की मशक्कत के बाद तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस हादसे में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जेसीबी की मदद से निकाले गए शव
घंटों की कोशिश के बाद भी अंदर फंसे युवकों के शव बाहर नहीं निकाले जा सके, जिसके बाद परेशान पुलिस ने जेसीबी मंगाई। जेसीबी से कार को उलटा कर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले गए। युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, पुलिस मरने वाले युवकों की पहचान नहीं कर पाई है।
सड़क पर जाम, वाहनों की लगी कतार
हादसे के बाद तोरवा मेन रोड पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार बीच सड़क पर पलटी थी, जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई। कार के अंदर फंसे युवकों को बाहर निकालने के दौरान मेन रोड पर वाहनों की लाइन लग गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन