: बार, बवाल और चाकूबाजी: पुलिस पर CCTV फुटेज गायब कराने का आरोप, जानिए क्या बोले एसपी ?
शराब पीकर किया हंगामा
दरअसल, रविवार रात मंझवापारा निवासी नीलेश लहरे (22) अपने दोस्त राहुल डाहिरे और अमितेश कारे के साथ मगरपारा स्थित सिल्वर ओक बार गया था। सभी देर रात शराब पीकर बार में डांस कर रहे थे। इस दौरान युवक-युवतियां भी डांस कर रहे थे, तभी उनमें धक्का-मुक्की हो गई। विवाद शुरू हुआ और जमकर हंगामा हुआ।
लिव-इन पार्टनर को उम्रकैद की कहानी: 12 साल की उम्र में लिंग परिवर्तन कराया, रेहान बन गई मंजू, प्रेमी ने 22 बार चाकू से गोदा
घसीटकर बाहर निकालने के बाद चाकू से हमला किया
नीलेश लहरे ने बताया कि इस दौरान युवकों की भीड़ ने राहुल और अमितेश को पकड़ लिया और बाहर ले गए। दोनों को हाथ-मुक्के से पीटना शुरू कर दिया। विवाद होता देख वह बीच-बचाव करने बाहर आया। इसी बीच अभिषेक एंथोनी ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया। उसने अमितेश को भी चाकू मारा, जिससे दोनों घायल हो गए।
बिलासपुर के सिल्वर ओक बार में हुए हंगामे और चाकूबाजी का सीसीटीवी फुटेज डिलीट कर दिया गया है। घायल और उसके दोस्तों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रायपुर के मरीन ड्राइव में फिर मर्डर: कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
आयुष मेहता और उसके दोस्तों ने उसे पीटा
नीलेश लहरे का कहना है कि घटना में आयुष मेहता, कामेश राव और उसके 8-10 दोस्त भी शामिल थे, जिन्होंने उसे हाथ-मुक्के और लात-घूंसों से जमकर पीटना शुरू कर दिया। घटना के बाद उसने थाने में मामला दर्ज कराया है।
पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज डिलीट करवाए
पुलिस ने सिर्फ अभिषेक और कामेश राव को गिरफ्तार किया है, जबकि आयुष मेहता और अन्य युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने होटल से सीसीटीवी वीडियो जब्त किया था, जिसे डिलीट करवा दिया गया है। यह उन्हें नहीं दिखाया गया है।
आईजी से की शिकायत, घटना में शामिल आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
चश्मदीद नीलेश के साथ घायल युवक के परिजनों ने इस पूरे मामले की शिकायत आईजी से की है, जिसमें उन्होंने पुलिस पर भाजयुमो नेता व अन्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
वीडियो पुलिस के पास सुरक्षित
सिविल लाइन टीआई प्रदीप आर्य ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो में जो युवक मारपीट करते दिख रहे हैं, उन्हें आरोपी बनाया गया है। जिस युवक को बचाने का आरोप लगाया जा रहा है, वह इसमें शामिल नहीं था। वीडियो भी पुलिस के पास सुरक्षित है।
एसपी ने कहा- जो भी होगा, बख्शा नहीं जाएगा
एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बार में हुए विवाद के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। बार मैनेजर व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। अभी मामले की जांच की जा रही है। घटना में जो भी शामिल होगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन