: MP से बिलासपुर में हथियारों की सप्लाई: ATM लूटने की साजिश रचते 11 बदमाश गिरफ्तार, 6 कट्टा, पिस्टल-कारतूस सहित कई हथियार बरामद
तोते पालने वालों को हो सकती है जेल: छत्तीसगढ़ में DFO ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, कहा- चिड़ियाघर में जमा करें, टोल फ्री नंबर जारी
पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया
सूचना मिलने पर पुलिस ने जटिया तालाब के पास घेरकर अपराधियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में कई आदतन अपराधी शामिल हैं, जो पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। जानकारी यह भी सामने आई है कि इन अपराधियों ने एटीएम लूट की योजना बनाई थी। वे इस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे।
एटीएम लूटने की थी योजना
पुलिस ने 11 शातिर अपराधियों से पिस्टल, बंदूक, जिंदा कारतूस और धारदार हथियार बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने नेहरू चौक स्थित एटीएम लूटने की योजना बनाई थी। जिसके लिए वे एकत्र हुए थे। वे एटीएम बूथ पर जाने की तैयारी कर रहे थे।
मध्य प्रदेश के तस्करों ने बेचे थे हथियार
पुलिस पूछताछ में पता चला कि पिस्टल और कारतूस मध्य प्रदेश के भोपाल के अवधपुरी निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर ने सप्लाई किए थे। उसने अपने ससुराल में हथियार छिपा रखे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब धीरेंद्र सिंह तोमर की तलाश कर रही है।
छत्तीसगढ़ में मौम्या और नूरा का दर्द: भाजपा ने जेल में बंद अफसरों का कार्टून जारी किया, लिखा- यूं ही कोई बेवफा नहीं होता
सभी बदमाशों पर दर्ज हैं कई आपराधिक
मामले पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए बदमाशों में जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी स्वराज कुर्रे उर्फ कांदा (19) पुत्र छैनू कुर्रे, जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी राज उर्फ बड़े सिदार (39) पुत्र वासुदेव, जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी मनोज कोशले उर्फ महाराज कोशले (42) पुत्र भुक्खू कोशले, जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी दिलीप बंजारे (36) पुत्र कृष्णा बंजारे शामिल हैं।
जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी विकास उर्फ विक्की बंजारे (24) पुत्र कृष्णा बंजारे, जरहाभाठा मिनी बस्ती निवासी सुभाष कुर्रे उर्फ उदिया (22) पुत्र छन्नू कुर्रे, कंपनी गार्डन के सामने मस्जिद गली निवासी रितेश उर्फ चिंटू अग्रवाल (28) पुत्र धनश्याम, जरहाभाठा निवासी अश्वनी रात्रे उर्फ राजा (25) पुत्र सतीश रात्रे।
आरोपियों में विजय कुमार तोमर (62) पुत्र बुधसिंह तोमर, निवासी नागोद, सतना, मध्य प्रदेश, मोनू उर्फ पृथ्वी राज ठाकुर (27) पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी तिफरा नया बस स्टैंड के पास, सुमित जायसवाल उर्फ भोलू (34) पुत्र मुन्ना जायसवाल, निवासी जाड़ापारा, सरकंडा शामिल हैं। इनके पास से 10 मोबाइल फोन और एक कार भी बरामद की गई है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन