: छत्तीसगढ़ में 2 भाइयों को कुल्हाड़ी से काटा: दो परिवारों में विवाद के बाद खूनी खेल, गांव में तनाव का माहौल
Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है। एक परिवार के लोगों ने दूसरे परिवार के दो भाइयों को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के इरिकपाल का है।
Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: जानकारी के अनुसार इरिकपाल गांव में रहने वाले युवक योगेश के परिवार का गांव के ही दूसरे परिवार से पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन दोनों परिवारों के बीच लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। मंगलवार 11 जून को दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया।परिवार पर हमला किया
Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: दूसरे पक्ष के लोग योगेश के घर पहुंचे। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के लोगों पर हमला कर दिया गया। योगेश और उसके भाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: अब इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। इस मामले की जानकारी मिलते ही एसपी शलभ सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एक आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: घटना के बाद गांव में और बवाल न हो इसके लिए जवानों को तैनात कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच बवाल हुआ था। Chhattisgarh Bastar 2 Real Brothers Murder: दो लोगों की हत्या हुई है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी 5 से 6 लोगों की पहचान हो गई है। उन्हें भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन