: नवरात्रि में बच्चे की बलि देने की आशंका: पांच दिन से लापता छात्र का सिर कटा शव मिला, थाने में दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
शाम को ग्रामीणों ने देखा बच्चे का शव
कल शाम ग्रामीणों ने तोरफा गांव के पास मोरन नदी के किनारे जंगल में बच्चे का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वाड्रफनगर एसडीओपी राम अवतार धुर्वे, बलंगी चौकी प्रभारी विजय प्रताप सिंह पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अंबिकापुर से फोरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
सिर और धड़ अलग-अलग मिले
घटनास्थल पर बृजेश कुमार पाल का शव सड़ी-गली हालत में मिला। उसका सिर और धड़ अलग-अलग है। आशंका है कि धारदार हथियार से गला रेतकर बच्चे की हत्या की गई है। फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटाने का प्रयास कर रही है। बेटे की हत्या की खबर से परिवार सदमे में है।
सभी पहलुओं पर जांच
पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतक बृजेश कुमार पाल पांचवीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता राम अशोक पाल खेती-किसानी का काम करते हैं। फिलहाल पारिवारिक विवाद या किसी अन्य से विवाद की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बलरामपुर एसपी वेन्कर वैभव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन