Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: गरियाबंद में वन विभाग की भूमि पर रसूखदार का कब्जा: आरक्षित जमीन पर बना ली दो मंजिला इमारत, 5 साल से अफसरों से मिलीभगत की आशंका

MP CG Times

MP CG Times / Fri, Dec 1, 2023

गरियाबंद में वन विभाग की भूमि पर रसूखदार का कब्जा: आरक्षित जमीन पर बना ली दो मंजिला इमारत, 5 साल से अफसरों से मिलीभगत की आशंका
गिरीश जगत,गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के अभ्यारण्य के बफर जोन में डिपो और भवन के लिए आरक्षित भूमि में बाहरी व्यक्ति ने वन-राजस्व अफसरों के साथ मिलकर दो मंजिला ईमारत बना दिया। 5 साल में विभाग कार्रवाई की खाना पूर्ति करते रह गया। आदिवासी नेता व अधिवक्ता कन्हैया मांझी ने सवाल उठाया है कि 59 आदिवासियों के झोपड़ी तोड़ने में तत्परता दिखाने वाली विभाग आखिर दो मंजिला इमारत के मामले मौन क्यों है ? उदंती सीतानदी अभ्यारण्य के बफर जोन में मौजूद इंदगांव रेंज अफसर के आवास के मुहाने पर नेशनल हाइवे से लगे वन विभाग के जमीन पर जसुराज राजपुरोहित द्वारा अवैध कब्जा कर बनाए गए दो मंजिला ईमारत वन व राजस्व विभाग का मूंह चिढ़ा रहा है। वन विभाग के निस्तार पत्रक के रिकार्ड में खसरा नंबर 696 की 0.35 हेक्टेयर जमीन वन विभाग के डिपो व भवन के लिए आरक्षित था। जिस पर बाहर से आए गल्ला व किराना व्यापारी ने दो मंजिला इमारत तान अपनी दुकान खोल लिया है। आरटीआई कार्यकर्ता ने की शिकायत इसकी शिकायत आरटीआई कार्यकर्ता व अधिवक्ता कन्हैया मांझी ने अप्रेल 2023 में प्रमाणित दस्तावेज के साथ मुख्य वन संरक्षक के पास किया था। शिकायत पत्र में मांझी ने इंदागाव के वन क्षेत्र में काबिज 59 परिवार को बेदखल करने का जिक्र करते हुए रसूखदारों पर कार्रावाई नहीं होने पर सवाल खड़ा किया था। शिकायत के साथ पूर्व में किए गए कागजी कार्रवाई के दस्तावेज भी सौंपा था। जिसमें 2019 में अवैध कब्जा धारी राजपुरोहित व अन्य के खिलाफ वन विभाग ने नोटिस तामील कर निर्माण रोकने कहा था। 5 साल से कार्रवाई केवल कागजों पर वन प्रशासन ने कार्रवाई करने निर्देश मई माह में दे दिया था। कन्हैया मांझी ने बताया कि 2019 में नाप कर अवैध कब्जा दर्शाने के बावजूद अब विभाग दोबारा नाप का इंतजार कर रही है। हैरानी की बात है की पिछले 4 माह में राजस्व विभाग को रसूखदार के अवैध कब्जे को नापने का समय नहीं मिला। मांझी ने कहा कि यह मिलीभगत का बड़ा खेल है। दो विभाग एक दूसरे पर जवाबदारी थोप कर बचना चाह रहे हैं। पिछले पांच साल से विभाग केवल कागजों में कार्रवाई की खानापूर्ति कर रही है। इसके लिए मैं जरूरत पड़ी तो न्यायलय के शरण में भी जाऊंगा। रेंजर सुशील कुमार सागर ने क्या कहा ? इस मामले में रेंजर सुशील कुमार सागर ने कहा कि डीएफ़ओ साहब से भी निर्देश मिला है। चूंकि राजस्व सम्बंधित विषय है इसलिए उक्त भूमि के संदर्भ में मैनपुर तहसीलदार से पत्राचार किया गया है। राजस्व और हमारे विभाग की संयुक्त टीम इस पर सीमांकन कर के जांच करेगी। हमने अनावेदक को भी ज़मीन के दस्तावेज प्रस्तुत कराने को कहा है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन