: महिला को बोलेरो ने रौंदा, मौत VIDEO: बच्चों के लिए मिठाई लेकर सड़क पार कर रही थी, उछलकर दूर गिरी
बोलेरो ने उन्हें टक्कर मारी, वह उछलकर दूर जा गिरी
इसके बाद गंगोत्री पैकरा होटल से सामान लेकर बेलगांव-लिचिरामा चौक के पास एनएच-43 पार कर रही थीं। उसी समय पत्थलगांव से सीतापुर की ओर तेज गति से आ रही बोलेरो ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
देर रात महिला की मौत हो गई
महिला के सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर लाया गया। जहां से उसे गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां रात करीब डेढ़ बजे उसकी मौत हो गई।
क्रॉसिंग पर लगातार हो रहे हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे पर क्रॉसिंग पर कोई संकेतक नहीं है और न ही जेब्रा क्रॉसिंग का कोई चिन्ह है। नेशनल हाईवे पर स्थित गुटुरमा में चौक के पास सड़क पार करते समय पहले भी हादसे हो चुके हैं।
फिलहाल पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन