: गरियाबंद-ओडिशा बॉर्डर पर बढ़ी तस्करी: 3 लाख के गांजे के साथ 3 महिला तस्कर गिरफ्तार, ट्रॉली में साड़ियों के बीच झुपा कर रखे थे नशा
गांजे की कीमत करीब तीन लाख रुपये
एसडीओपी बाजी लाल सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की गई है। जब्त गांजे की कीमत करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है। आपको बता दें कि कालाहांडी के पहाड़ी इलाकों के अलावा कोरापुट के पहाड़ों में भी भारी मात्रा में गांजे की खेती की जाती है।
देवभोग स्टैंड से भारी भरकम ट्रॉली लेकर बस में चढ़े
गुरुवार को तीनों महिलाएं देवभोग बस स्टैंड से भारी ट्रॉली लेकर रायपुर जाने वाली बस में चढ़ीं। इसी दौरान वह शक के दायरे में आ गईं। मुखबिर की सूचना के बाद मैनपुर थाना प्रभारी शिव शंकर हुर्रा ने नेशनल हाईवे पर बोईर गांव के पास बस को रोका और जांच की. जांच के दौरान महिलाओं के ट्रॉली बैग के अंदर नई साड़ियों में लपेटकर रखे गए गांजा के पैकेट बरामद हुए।
चार दिन के अंदर 3 कार्रवाई
2 अप्रैल को सबसे पहले कोतवाली पुलिस ने एमपी और राजस्थान के दो तस्करों को गिरफ्तार किया था, जो बस से 26 किलो गांजा ले जा रहे थे। इसके बाद 3 अप्रैल को देवभोग पुलिस ने ओडिशा के दो सप्लायरों को 28 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। आज मैनपुर पुलिस ने यूपी की तीन महिला तस्करों को 30 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन