: छत्तीसगढ़ 24 साल का हुआ: PM मोदी, CM साय समेत कई नेताओं ने दी बधाई, आज पूरे राज्य में लाखों दीये जलाए जाएंगे
सीएम ने आगे कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल में राज्य का आर्थिक ढांचा तैयार हुआ। लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठा। आज हमारी डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में आप सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। नया रायपुर अटल नगर में 4 नवंबर से 6 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
दिवाली पर देवारी और सुरहुत्ती की कहानी: छत्तीसगढ़ में क्या है इसकी परंपरा, जानिए इस पर्व की खासियत
रमन सिंह ने भी दी बधाई
वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने लिखा कि जय जोहार, जय छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर सभी मित्रों और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपने और मेहनत से बना हमारा छत्तीसगढ़ आज अपने 24 साल पूरे कर रहा है। इस अवसर पर मेरे छत्तीसगढ़ के सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई और बधाई।
भूपेश बघेल ने दी शुभकामनाएं
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने लिखा कि आज छत्तीसगढ़ का 25वां स्थापना दिवस है। राज्य के सभी बच्चों, बुजुर्गों, दाई-दीदी, बहनों और युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे पूर्वजों ने एक खुशहाल और सक्षम छत्तीसगढ़ का सपना देखा था और उसके लिए संघर्ष किया था। हमें उस सपने को साकार करने के लिए ऐसे रास्ते पर चलना होगा।
भूपेश बघेल ने लिखा कि हर छत्तीसगढ़िया को अपनी भाषा पर गर्व होना चाहिए और अपने त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाना चाहिए, तभी सही मायनों में राज्य गठन का मतलब पूरा होगा। बहुत-बहुत बधाई।
आज पूरे राज्य में जलाए जाएंगे दीये
छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को सरकारी दिवाली मनाई जाएगी। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि राज्योत्सव का जश्न पूरे राज्य में दीये जलाकर दिवाली की तरह मनाया जाए। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन