: सिर्फ 2 फीट नीचे दबी IED होती है डिटेक्ट: गहराई में बम ढूंढने कोई मशीन नहीं, इसलिए बीजापुर नक्सल हमले को नहीं भांप पाए
कमांड आईईडी को 5 से 7 फीट अंदर गाड़ा जाता है
माओवादी सड़कों से करीब 5 से 7 फीट नीचे कमांड आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाते हैं। इन आईईडी का वजन 40, 50, 60 या 70 किलो तक होता है। इन्हें इतना नीचे गाड़ा जाता है कि जवान इसे ढूंढ न पाएं या आईईडी को किसी भी तरफ से कोई नुकसान न पहुंचे और यह सुरक्षित रहे।
50-60 किलो की आईईडी की क्षमता इतनी होती है कि यह बख्तरबंद वाहन को भी उड़ा सकती है। बीजापुर में हुए विस्फोट में माओवादियों ने महज 60 किलो की आईईडी का इस्तेमाल किया था। विस्फोट के बाद वाहन समेत जवानों के शव करीब 500 मीटर दूर पड़े मिले।
नक्सली IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद: सड़क पर 10 फीट गहरा गड्ढा, 25 फीट ऊंचे पेड़ पर मिला वाहन का मलबा, ड्राइवर की भी मौत
जमीन के नीचे दबे बारूद से खतरा
गोलियों से ज्यादा बस्तर में जवानों को नक्सलियों से आमने-सामने की लड़ाई और जमीन के नीचे दबे बारूद से गोलियों से ज्यादा खतरा रहता है। कई बार जवान सर्च ऑपरेशन पर निकलते हैं। उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली पेड़ों के अंदर या पगडंडी पर 1.5 से 2 फीट नीचे आईईडी गाड़ देते हैं। ये ज्यादातर 2, 3 या 5 किलो के छोटे प्रेशर आईईडी होते हैं। इन पर पैर पड़ते ही ये फट जाते हैं।
अच्छी मशीनें मिल जाएं तो हम नक्सलियों के मंसूबे नाकाम कर देंगे
बीडीएस जवान खेतू राम सोरी ने क्या कहा कि, अभी हम जिस मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं, उससे हम करीब 2 फीट अंदर बड़ी आईईडी ढूंढ पाते हैं। ज्यादा गहराई में दबी आईईडी नहीं ढूंढ पाने की वजह से भी घटनाएं होती हैं। अगर हमें अच्छी मशीनें मिल जाएं तो हम नक्सलियों के और भी मंसूबों को नाकाम कर देंगे।
जब पापा पहली बार फ्लाइट में बैठे, तब ठानी पायलट बनूंगी: अब पायलट बनी बस्तर की बेटी, भरेगी ऊंची उड़ान
यह टीम ऑपरेशन में सबसे आगे रहती है
बता दें कि, जब भी नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जाता है, तो बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम जवानों के पूरे जत्थे के आगे होती है। साथ में स्निफर डॉग भी होते हैं। ये ही रास्ता साफ करते हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन