: Jagdalpur: इंद्रावती बचाने की मुहिम, छत्तीसगढ़-ओडिशा के अफसरों संग जल शक्ति राज्यमंत्री पहुंचे जोरा नाला
इंद्रावती नदी बचाने की मुहिम पर जगदलपुर पहुंचे केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री। - फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बस्तर की जीवनदायली कही जाने वाले इंद्रावती नदी को बचाने की मुहिम शुरू हो गई है। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री विश्वेश्वर डूडी ने शनिवार को छत्तीसगढ़ और ओडिशा राज्यों के अफसरों के साथ जोरा नाला पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अफसरों की बैठक ली और समस्या के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया है।
दरअसल, इंद्रावती नदी के गिरते जल स्तर को देखते हुए इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्यों ने जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टूडु से मुलाकात की। इस दौरान अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें प्रतिवेदन और ओडिशा से कम जल मिलने के कारण बस्तर में बढ़ रहे संकट की जानकारी दी। साथ ही उन्हें पिछले 12 जुलाई को बस्तर प्रवास के दौरान दिए गए ज्ञापन के ओर ध्यान आकृष्ट करवाया।
सदस्यों ने केंद्र के हस्तक्षेप से इस मामले को जल्द सुलझाने का निवेदन किया। साथ ही मंत्री स्वयं जोरानाला की स्थिति का मुआयना करने की बात कही। इसके बाद जल शक्ति मंत्री विशेश्वर टुडू दोनों राज्यो के अधिकारियों के साथ जोरानाला स्थल पहुंचे। उनके साथ इंद्रावती बचाओ अभियान से किशोर पारख, दसरथ कश्यप, संपत झा, विनोद सिंह, अनिल सामंत, सुनील पांडे, राजेश भोजवानी, हरिवेणु शामिल थे।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन