: खूनी इश्क, खूनी LOVE और जालिम कातिल: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को डुबाकर मार डाला, बेरहमी से कुएं में धकेला, जानिए क्यों किया कत्ल ?
Boyfriend drowned girlfriend to death in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को पानी में डुबोकर मार डाला। बताया जा रहा है कि लड़की प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने उसे कुएं में धक्का दे दिया। मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।
Boyfriend drowned girlfriend to death in Surajpur: जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय पूजा सिंह अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ गुरुवार को कलश यात्रा में शामिल होने ग्राम पंचायत रामनगर अड़रापारा पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे पूजा सिंह के प्रेमी महेंद्र सिंह (20 वर्ष) निवासी धोरापारा ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया।
घर पर पीटा, रात में कुएं में धकेला
पूजा सिंह जब अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर पहुंची तो महेंद्र सिंह ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। रात करीब 8 बजे प्रेमी महेंद्र सिंह फिर पूजा सिंह के घर पहुंचा। उसने उसे घर से बाहर बुलाया और फिर से उसकी पिटाई की।
इस दौरान आरोपी के पिता सुबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी वहां मौजूद थे। मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब 8 बजे पूजा के पिता रामजलींद घर लौटे तो पूजा की मां मनकुंवर ने रोते हुए उन्हें घटना की जानकारी दी।
प्रेमी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Boyfriend drowned girlfriend to death in Surajpur: देर रात पुलिस को मामले की सूचना दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Boyfriend drowned girlfriend to death in Surajpur: एएसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध में थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रेमी समेत उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन