: लापता पति-पत्नी के जंगल में शव मिले: बैग और बोतल बरामद, आत्महत्या की आशंका, दोनों के नहीं थे कोई बच्चे
भाई के दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे
महिला ग्राम घरीपखना की रहने वाली थी और शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलाईडांड के पंडरीपानी में रहती थी। कुछ दिन पहले महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए पति-पत्नी दोनों आए थे।
15 नवंबर से थे लापता
15 नवंबर को दशगात्र कार्यक्रम से ग्राम पंडरीपानी के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। लापता होने के 15 दिन बाद शनिवार शाम दोनों के शव गुरुदुमुड़ा के जंगल में सड़ी-गली अवस्था में मिले। जानकारी के अनुसार दोनों के कोई संतान नहीं है।
ग्रामीणों ने जंगल में शव मिलने की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी यूबीएस चौहान, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आसपास की ग्राम पंचायतों के सरपंचों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई।
घटनास्थल से बैग और बोतल बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से शिनाख्त हुई। दोनों के मोबाइल बंद थे। घटना स्थल के पास से एक बैग और एक छोटी बोतल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन