Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Heavy Rain in Bilaspur: बिलासपुर में झमाझम वर्षा के बाद निचले इलाकों में भरा पानी

News Desk

News Desk / Tue, Oct 11, 2022

Heavy Rain in Bilaspur: बिलासपुर में झमाझम वर्षा के बाद निचले इलाकों में भरा पानी

बिलासपुर। शरद ऋतु आ चुकी है। रात में ठंडी का अहसास होने लगा है। तड़के हल्का कोहरा भी दिखने लगा है। लेकिन दिन निकलते ही मौसम का व्यवहार फिर बदल जाता है। आसमान में बादल घिर आते हैं। कभी बूंदाबांदी तो कभी झमाझम पानी बरसता है। मंगलवार को भी यही हुआ। अचानक दोपहर को काले बादल घिर आए और आधे घंटे तक जबरदस्त पानी गिरा। अब तो किसान भी पूछने लगे हैं कि ये वर्षा कब थमेगी।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने कह दिया है कि विदाई रेखा उत्तरकाशी, नजीबाबाद, आगरा, ग्वालियर, रतलाम, भरूच है। लेकिन छत्तीसगढ़ को लेकर अभी तक स्पष्ट कुछ भी नहीं कहा गया है। मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर तक मानसून के विदा होने की संभावना जताई थी। इधर वर्षा थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रतिदिन शहर में बंूदाबांदी तो कभी हल्की वर्षा दर्ज की जा रही है। मंगलवार की सुबह आसमान खुला हुआ था। लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान में बादल आने लगे। दोपहर दो बजे के बाद काली घटाओं ने एक बार जमकर बरसात किया। आमजन को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। श्रीकांत वर्मा मार्ग, पुराना बस स्टैंड, तोरवा, सरकंडा और सिरगिट्टी क्षेत्र में नालियां जाम हो गर्ईं। बुधवार को भी डटे रहेंगे बादल मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से काफी मात्रा में निम्न स्तर पर नमी आ रही है। इसके कारण प्रदेश में 12 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी हो सकता है। बिलासपुर में भी लगभग यही स्थिति बने रहेगी। प्रमुख शहरों का तापमान शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम बिलासपुर --- 30.4 --- 23.4 पेंड्रारोड --- 25.6 --- 18 अंबिकापुर --- 28.8 --- 20 माना --- 32.2 --- 21.6 जगदलपुर --- 31.2 --- 22.9 आने वाले दिनों में मौसम 12 अक्टूबर- आशिंक रूप से बादल रहेंगे। गरज चमक या आंधी की संभावना। 13 अक्टूबर- आशिंक रूप से बादल रहेंगे। गरज चमक या आंधी की संभावना। 14 अक्टूबर- आसमान साफ रहेगा। शाम को हल्के बादलों की उपस्थिति होगी। 15 अक्टूबर- आसमान साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं। 16 अक्टूबर- आसमान साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं। 17 अक्टूबर- आसमान साफ रहेगा। वर्षा की संभावना नहीं। Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन