Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: CM बघेल का BJP पर हमला, कहा- Bharat Jodo Yatra से घबरा गए भाजपाई

News Desk

News Desk / Thu, Sep 8, 2022

CM बघेल का BJP पर हमला, कहा- Bharat Jodo Yatra से घबरा गए भाजपाई
बिलासपुर। भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल होने सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को कन्याकुमारी से सीधे निजी प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। यहां हेलिपैड में मीडिया से चर्चा में सीएम ने कांग्रेस के भारत जोड़ो पदयात्रा, आइटी छापा व संध प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के दौरे के बहाने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि जहां स्व. राजीव गांधी बलिदान हुए, जिस आतंक और हिंसा के कारण उन्होंने अपने पिता को खोया। वहां से देश में घृणा, आतंक के खिलाफ कन्याकुमारी के समुद्र के संगम स्थल से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई है। यात्रा को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है।
भारत देश संत महात्माओं, बुद्ध, गुरुनानक, कबीर का है। इसमें एकता, भाईचारा, शांति और प्रेम सद्भाव की बातें संत महात्माओं ने कही है। कांग्रेस इसी परंपरा को लेकर चल रही है। आज मूल समस्या आम जनता की है। बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, किसानों को उनकी मेहनत का दाम मिले, जवानों को काम मिले। इन मुद्दों को लेकर, साथ ही समाज में जो घृणा और हिंसा फैलाया जा रहा है उसके खिलाफ में यह पदयात्रा की जा रही है। यात्रा से देश में जबरदस्त परिवर्तन आएगा और समाज इससे जुड़ेगा। यात्रा से विपक्ष में जबरदस्त खलबली मची हुई है। रथ यात्रा, हिंसा और घृणा की राजनीति करने वालों को इस यात्रा से करारी चोट पहुंच रही है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के लोग घबराए हुए हैं। सीएम ने आइटी छापे को लेकर कहा कि मैंने पहले ही कहा था जल्द आइटी का छापा पड़ेगा। ये लोग लगातार लोकतंत्र की हत्या करने में लगे हुए हैं। उनके खिलाफ कोई भी खड़ा होगा या फिर सहयोग देगा वहां इस प्रकार से हथकंडे ये अपनाएंगे। पदयात्रा शुरू होने के साथ पूरे देश में 500 जगह छापे पड़े। ईडी, आइटी, सीबीआइ सभी छापे मारेंगे। प्रजातंत्र है, चुनाव तो होते रहेंगे, देश में सद्भाव जरूरी सीएम ने कहा कि यह प्रजातंत्र है, चुनाव होते रहेंगे, लेकिन मुख्य बात यह है कि सामाजिक समरसता भाईचारा सभी धर्मों के बीच सद्भाव जब तक नहीं होगा देश आगे नहीं बढ़ेगा। इससे नुकसान होगा। यह भारत जोड़ो केवल चुनाव का मुद्दा नहीं है। जब-जब इस प्रकार से समाज में जहर घोला गया है देश पीछे गया है। नड्डा गोठान जाएं, आत्मानंद स्कूल का करें भ्रमण स्वयं सेवक प्रमुख और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के प्रदेश भ्रमण कर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों को मेरा निमंत्रण है। वे कौशल्या माता के मंदिर जाएं, गोठान देखें और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का भ्रमण करें।
Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन