Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: इंजीनियर ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट पर छोड़े कई सुराग, पढ़िए सरपंच और पार्षद कनेक्शन

News Desk

News Desk / Wed, Sep 21, 2022

इंजीनियर ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट पर छोड़े कई सुराग, पढ़िए सरपंच और पार्षद कनेक्शन
बिलासपुर। दो दिन पहले सरपंच व पार्षद की सूदखोरी से तंग आकर इंजीनियर ने जहर खाकर आत्महत्य कर ली थी। मरने से पहले इंजीनियर ने चार पन्नो का सुसाइड नोट लिखा था। इसमें सरपंच और पार्षद पर कर्ज के नाम पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सकरी पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर मामले की जांच कर रही है। सरपंच और पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

सकरी थाना क्षेत्र के आसमां सिटी के रहने वाले ऋषभ निगम(38) इंजीनियर थे। पिता शिव कुमार रिटायर्ड रेंजर हैं। मंगला चौक में ऋषभ की बिजली दुकान थी। उन्होंने सूदखोरों से करीब चार लाख रुपये उधार लिए थे। पैसा देने के बाद भी सूदखोर ब्याज वसूलते रहे।

इससे वे उबर नहीं पाए और मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान रहने लगे। दो दिन पहले उन्होंने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में ग्राम पंचायत हांफा के सरपंच व कांग्रेस नेता संदीप मिश्रा व सकरी के पार्षद अमित भारते व एक अन्य जितेंद्र मिश्रा पर ब्याज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

आत्महत्या से पहले एसपी के नाम पर चिठी लिखा

आत्महत्या करने से पहले ऋषभ ने बिलासपुर एसपी के नाम पर एक चिट्ठी लिखी। इसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जहर खाने के बारे में स्वजन को पता चला तो उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी के नाम लिखी चिट्ठी में तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है।

मामले को दबाती रही सकरी पुलिस

इस मामले को सकरी पुलिस दबाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस कार्रवाई से मृतक के स्वजन भी नाराज हैं। पुलिस ने अभी तक सूदखोरों के खिलाफ कोई करवाई नहीं की है। जांच करने के नाम पर ऋषभ की मौत के जिम्मेदारों पर सकरी पुलिस मेहरबान हैं।

महीने का 30 प्रतिशत ब्याज, चक्रवृद्धि होती थी वसूली

इंजीनियर ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उन्होंने लिखा की सूदखोर हर 10 दिन में 10 प्रतिशत की दर से ब्याज वसूलते। ब्याज में देरी होने पर उसे मूल रकम में जोड़ देते। इस तरह सूदखोरों ने मूल की रकम से ज्यादा ब्याज वसूली। इसके बाद भी उसे परेशान करते। सूदखोरों की प्रताड़ना से उन्होंने आत्महत्या की राह चुनी।

हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा सुसाइड नोट

घटना के बाद सकरी पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है। सकरी थाना प्रभारी एएसआइ उदय भान सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट को हैंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास भेजा गया है। वही स्वजन से भी पूछताछ की गई है। उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एक्सपर्ट की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन