: Bastar Olympics Logo Released: पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने बस्तर ओलंपिक के मस्कट, CM साय ने जारी किया लोगो
Bastar Olympics Logo Released: बस्तर ओलंपिक के आगाज की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक का लोगो और शुभंकर जारी किया है। बस्तर संभाग वनों और वन्य जीवों से भरा हुआ है। यहां की खूबसूरती हमेशा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर बस्तर की संस्कृति और परंपरा बेहद खास रही है। यहां त्यौहारों को त्यौहारों की तरह मनाया जाता है। बस्तर दशहरा इसका उदाहरण है। जो 75 दिनों से भी ज्यादा दिनों तक मनाया जाता है। बस्तर की संस्कृति और खास आयोजनों को बढ़ावा देने का सिलसिला अब और आगे बढ़ गया है। बस्तर संभाग में बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत बस्तर ओलंपिक का लोगो और शुभंकर जारी किया गया है। जानिए बस्तर ओलंपिक का शुभंकर पहाड़ी माने और वन भैंसे को बस्तर ओलंपिक का शुभंकर बनाया गया है। सीएम साय ने इसका विमोचन किया और बस्तर ओलंपिक के सफल आयोजन के लिए शुभकामना संदेश दिया है। बस्तर ओलंपिक का शुभंकर और लोगो जारी करने के दौरान सीएम साय के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद थे. इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी मौजूद थे. बस्तर ओलंपिक का आयोजन कब होगा? बस्तर ओलंपिक 5 नवंबर से विकासखंड स्तर पर शुरू हो रहा है. बस्तर ओलंपिक में एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, भारोत्तोलन, कराटे, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल और रस्साकशी जैसे खेलों को शामिल किया गया है. बस्तर ओलंपिक शुरू होने से पहले सीएम ने इसका शुभंकर जारी किया है. बस्तर ओलंपिक 5 नवंबर से शुरू होगा. आज बस्तर ओलंपिक का शुभंकर और लोगो जारी किया गया है. बस्तर ओलंपिक खेल 5 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे. इसमें एक लाख 65 हजार लोग खेलों में हिस्सा लेते नजर आएंगे. इसका मुख्य उद्देश्य बस्तर के लोगों को विकास की धारा से जोड़ना है. हमारी सरकार बस्तर क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे. यह आयोजन ब्लॉक, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित किया जाएगाः विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़ बस्तर ओलंपिक को लेकर बस्तरवासी काफी उत्साहित हैं। बस्तर में कुल सात जिले हैं। इनमें कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर शामिल हैं। इन जिलों में बस्तर ओलंपिक खेला जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन