: बस्तर में नक्सल खौफ का होगा खात्मा: पुलिस ने 9 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, फोर्स पर फायरिंग बम लगाने के आरोप
Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: बस्तर में लगातार चल रहे सर्चिंग अभियान और नक्सल विरोधी अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं। सर्चिंग अभियान के दौरान आज पुलिस ने बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र से एक लाख रुपए के इनामी माओवादी को गिरफ्तार किया है।
Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: गिरफ्तार माओवादी कई संगीन अपराधों में शामिल रहा है। गिरफ्तार नक्सली पर कई थाना क्षेत्रों में अपराध दर्ज हैं। एक साथ 9 नक्सलियों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। बीजापुर से 9 नक्सली गिरफ्तार Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: जब फोर्स नक्सल विरोधी अभियान के दौरान उसूर थाना क्षेत्र में पहुंची तो पुलिस को वहां कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए। पुलिस ने आगे बढ़कर माओवादियों को ललकारा। पुलिस द्वारा ललकारे जाने पर सभी लोग मौके से भागने लगे। पुलिस का शक पुख्ता हो गया कि वे नक्सली हैं। Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: पुलिस ने अपनी जान की परवाह किए बिना माओवादियों का पीछा किया और सभी को पकड़ लिया। सभी 9 नक्सलियों को बीजापुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जब इनकी पहचान की तो यह खुलासा हुआ Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: जब पुलिस ने नक्सलियों से पूछताछ कर इनकी पहचान की तो पता चला कि ये सभी हार्डकोर माओवादी हैं। पकड़े गए नक्सलियों में से एक उसूर एलओएस का सदस्य है जिस पर सरकार ने एक लाख का इनाम घोषित कर रखा है। बाकी आठ माओवादी लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में नक्सली गतिविधियों में सक्रिय हैं। Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: नक्सली संगठन में इनका काम बैनर-पोस्टर लगाना, सड़कें जाम करना और फोर्स की आवाजाही पर नजर रखना था। अब पकड़े गए नक्सलियों से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पूछताछ कर सकते हैं। पूछताछ में नक्सली कई पुरानी घटनाओं में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा कर सकते हैं। माओवादियों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद Bastar Bijapur 9 Naxalites Arrested: नक्सलियों के पास से विस्फोटकों के साथ टिफिन बम, स्पाइक, स्प्लिंटर, जिलेटिन स्टिक और डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए सभी नक्सलियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन