MP CG Times
Breaking News Exclusive
MP Delimitation News : मध्यप्रदेश में 230 से 345 होंगी विधानसभा सीटें? 55 जिलों का पूरा गणित समझिए गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच MP Delimitation News : मध्यप्रदेश में 230 से 345 होंगी विधानसभा सीटें? 55 जिलों का पूरा गणित समझिए गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक ईरान की धमकियों से डरे ट्रम्प के 5 मंत्री : अपना घर छोड़ 100 साल पुराने मिलिट्री बेस में पहुंचे, सेना के पहरे में रह रहे, जानिए पूरी कहानी ? मोहन सरकार ने कब-कब कितना कर्ज लिया ? : 1 दिसंबर को फिर लेगी 1500 करोड़ लोन, 4 लाख करोड़ के कर्ज तले दबा MP, जानिए उधारी की पूरी कहानी ? राइड कैंसिल करने पर युवती को भेजीं प्राइवेट-पार्ट की फोटो : रैपिडो ड्राइवर ने गालियां दीं, बोला- तुम हिंदू लड़कियां ऐसी ही होती हो; FIR दर्ज अनूपपुर में सड़क पर बिछी खून से सनी लाशें : नेशनल हाईवे पर ट्रक-कैप्सूल में टक्कर, 2 लोगों की मौके पर मौत; लहूलुहान तड़पते रहे दोनों Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच

: सबूत मिटाने के लिए बलरामपुर माइनिंग दफ्तर में आगजनी: 200 करोड़ के फर्जी रॉयल्टी प्रमाण पत्र जलाए गए, जारी किए गए, FIR दर्ज

सबूत मिटाने के लिए बलरामपुर माइनिंग दफ्तर में आगजनी: 200 करोड़ के फर्जी रॉयल्टी प्रमाण पत्र जलाए गए, जारी किए गए, FIR दर्ज
Arson in Balrampur mining office to destroy evidence: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर कलेक्ट्रेट की खनिज शाखा में लगी आग के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि आग लगी नहीं, बल्कि लगाई गई थी। इसकी वजह 200 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी रॉयल्टी भुगतान प्रमाण पत्र जारी करना था। आग 24 जुलाई की रात लगी थी। इस आग में कार्यालय में रखे कंप्यूटर और फर्नीचर समेत 2018 से 2022 तक के सभी दस्तावेज जल गए। जांच के लिए एसडीएम अमित श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग की संयुक्त टीम बनाई गई। एसडीएम अमित की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। छत्तीसगढ़ BJP ने कांग्रेस को बताया अत्याचारी: भाजपा बोली- महिलाओं ने ही कांग्रेस से सत्ता छीनी, महिला कांग्रेस के प्रदर्शन पर किए 5 पोस्ट आग लगने की रात सीसीटीवी कैमरे बंद थे जांच में पता चला है कि आग लगने की रात सीसीटीवी कैमरे बंद थे। खनिज शाखा के जिन दो कमरों में आग लगी, उनमें से एक का इस्तेमाल स्टोर रूम और रिकॉर्ड रूम के तौर पर किया जा रहा था। दूसरा कमरा खनिज निरीक्षक का कार्यालय था। आग लगने से सरगुजा जिले से स्थानांतरित खनिज विभाग की पुरानी फाइलें जल गईं, जिनमें अवैध पत्थर खदान, पिट पास, रॉयल्टी सत्यापन प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज भी शामिल थे। एफएसएल ने पाया कि विभाग के पिछले हिस्से की खिड़की नीचे से टूटी हुई थी। पहले शॉर्ट सर्किट बताया गया 24 और 25 जुलाई की रात करीब 12 से 01 बजे के बीच खनिज कार्यालय में आग लगाई गई थी। सुबह धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और कर्मचारियों को सूचना दी। भृत्य ने जांच टीम को बताया कि जब रात को कार्यालय बंद किया था तो खिड़की सही थी। 3 साल की मासूम से रेप: छत्तीसगढ़ में चॉकलेट खिलाने के बहाने पड़ोसी ले गया, आरोपी खुद 3 बच्चों का है पिता घटना के बाद एसडीएम अमित श्रीवास्तव ने बताया था कि आग लगने की सूचना सुबह कर्मचारियों के द्वारा दी गई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि तकनीकी जांच से स्पष्ट हो गया है कि खनिज विभाग में आग लगने की घटना का कारण शार्ट सर्किट नहीं है। 4 साल के रॉयल्टी भुगतान प्रमाण पत्र जले जांच टीम ने खनिज शाखा में पदस्थ अधिकारी कुमार मंडावी, लिपिक नामदेव बारले और फुलेश्वरी प्रजापति समेत भृत्यों का भी बयान दर्ज किया था। साथ ही लिपिक फुलेश्वरी से घटना से पहले उसके पास रखी अलमारी की चाबी मांगी, लेकिन वह नहीं दे सकी। फुलेश्वरी प्रजापति ने जांच टीम को बताया कि, 2018 से 2022 तक खनिज शाखा के महत्वपूर्ण मामले के दस्तावेज जल गए। जिला सरगुजा के दरिमा हवाई पट्टी के उन्नयन कार्य के लिए संबंधित ठेकेदार को फर्जी रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र के मेमो पर इनिशियल फुलेश्वरी प्रजापति ने की थी। छत्तीसगढ़ के 11 आईएएस अफसरों के तबादले: अधिकारियों के विभागों में हुआ बदलाव, देखिए आदेश जांच में यह भी पता चला कि, बलरामपुर के साथ सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर जिलों के फर्जी रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। इसकी शिकायत निर्माण विभागों ने बलरामपुर कलेक्टर से की थी। खनिज शाखा के पूर्व प्रभारी अधिकारी के तौर पर तत्कालीन ADM एसएस पैकरा के उस मेमो पर हस्ताक्षर हैं। सिंडिकेट ने कराई आगजनी जांच टीम ने अभिमत में कहा है कि, सरगुजा संभाग के जिलों में खनिज विभाग से कोई सिंडिकेट जुड़ा है। शिकायतों के बाद ही आगजनी की घटना हुई है। इसमें संबंधितों का कॉल डिलीट और रॉयल्टी चुकता प्रमाण पत्रों की जांच कराने की आवश्यकता है। बलरामपुर कलेक्टर आर.एक्का ने कहा कि, एसडीएम को जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। जांच के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले में बलरामपुर पुलिस ने धारा 326(छ) बीएनएस का अपराध दर्ज किया है। इस तरह हुई गड़बड़ी निर्माण कार्यों में प्रयुक्त गिट्टी, रेत, मुरुम का रायल्टी ठेकेदारों को देना होता है। रायल्टी में गिट्टी का 447 रुपए प्रति क्यूबिक मीटर और बालू का 178 रुपए क्यूबिक मीटर की रेट तय है। सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के ठेकेदारों ने अपने जिलों के बजाए बलरामपुर से रॉयल्टी क्लीयरेंस चुकता प्रमाणपत्र लिया। इसके अलावा बलरामपुर जिले में फर्जी पीट पास भी बड़े पैमाने पर जारी किए गए। जिसके सभी रिकॉर्ड जल गए हैं। मामले में सरगुजा कमिश्नर ने भी जांच के आदेश दिए हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार

सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक

सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन