: एपीएल अपोलो स्टील प्लांट में हादसा: लोहे की भारी वजनी पाइप के नीचे दबने से मजदूर की मौत, बाकी मजदूरों ने किया प्रदर्शन
इस हादसे के बाद कंपनी अन्य मजदूर व मृतक रविन्दर यादव के परिजन स्टील प्लांट के सामने प्रदर्शन के लिए बैठ गए। उनका कहना है कि मजदूर की मौत के बदले उनके परिवार वालों को 1 करोड़, 2 लोगों को नौकरी व आजीवन पेंशन देने की मांग कर रहें हैं।
लोहे की पाइप के नीचे दबने से मजदूर की मौत
हड़ताल में बैठे मजदूरों की मांग हैं कि कंपनी मृतक रविन्दर यादव के मौत के बदले उनके परिवार वालों को 1 करोड़ रूपए, 2 लोगों को नौकरी व आजीवन पेंशन देने की मांग कर रहें हैं। ताकि उनका जीवन यापन हो सके। वही मजदूरो की भारी संख्या में प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल को भेजा गया हैं। ताकि कोई अनहोनी ना हो।
सूत्रों से मिली से जानकारी के अनुसार प्लांट प्रबंधन और मजदूर संगठनों के बीच बातचीत चल रही हैं, वही मजदूरों की मांग पूरी नही होने पर वे प्रदर्शन जारी रखे हैं।
स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल
एपीएल अपोलो स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था भी कई सवाल उठ रहें हैं। यहां सुरक्षा को लेकर अनदेखी की जा रही इसलिए हादसे हो रहे हैं। स्टील प्लांट में यह पहली बार नही जब हादसा हुआ हैं इससे पहले भी हादसे हो चुके हैं।
इन घटनाओं के प्रति सरकार उठाएं ठोस कदम
राज्य में लगातार हो रहे औद्योगिक हादसों के लिए सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही देखी जा सकती हैं। कंपनियों में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे इन हादसों की संख्या बढ़ रही है।
इन घटनाओं के प्रति सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए है। वहीं सुरक्षा मानकों को लागू करने और उल्लंघन करने वाली कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन