: छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में ACB की रेड: GRP के 3 कॉन्स्टेबल और रिश्वतखोर अधिकारी के ठिकानों पर दबिश, कई दस्तावेज जब्त
ACB Raids In 6 Districts Of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) लगातार कार्रवाई कर रही है। रविवार को एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति के दो मामलों में 6 जिलों में छापेमारी की। इनमें गांजा तस्करी में शामिल तीन जीआरपी कांस्टेबल और रिश्वत लेते गिरफ्तार एक लेखा अधिकारी भी शामिल हैं।
दरअसल, ट्रेन में गांजा तस्करी मामले में पूर्व जीआरपी कांस्टेबलों से जुड़े 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इसके अलावा कवर्धा जिले के जनपद पंचायत बोड़ला के निलंबित सहायक लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर के ठिकानों से लाखों के जेवरात और संपत्ति के कागजात मिले। एसीबी उन सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है। टीम बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव पहुंची एसीबी के अधिकारियों ने बताया कि बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गए जीआरपी कांस्टेबल मन्नू प्रजापति, संतोष कुमार राठौर और लक्ष्मण गाईन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। रायपुर-बिलासपुर की 6 टीमों ने उनके घरों और बिलासपुर, कोरबा, गरियाबंद और कोंडागांव में छापेमारी की। तीनों आरोपियों के आवास और अन्य ठिकानों से लाखों रुपए के जेवरात, मकान और जमीन के दस्तावेज, कई बैंक खाते और निवेश से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। दस्तावेजों का विश्लेषण और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। निलंबित लेखापाल नरेंद्र के घर पर चल रही कार्रवाई एसीबी अधिकारी ने बताया कि, 12 सितंबर को बोड़ला जिले के सहायक लेखा अधिकारी नरेंद्र कुमार राउतकर को कवर्धा में रिश्वत लेते पकड़ा गया था। उसने ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किस्त निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उसे एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस सिलसिले में आनंद विहार कॉलोनी स्थित उसके घर के अलावा कवर्धा और राजनांदगांव समेत तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की गई। जहां से आरोपी और उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन, प्लॉट, मकान के दस्तावेज मिले हैं। साथ ही बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, बच्चों के नाम पर किए गए निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन