Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Dhanteras 2022: छत्तीसगढ़ में दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, पिछले साल की तुलना में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट

News Desk

News Desk / Fri, Oct 21, 2022

Dhanteras 2022: छत्तीसगढ़ में दो दिन मनाई जाएगी धनतेरस, पिछले साल की तुलना में सोने-चांदी के दामों में भारी गिरावट

रायपुर: शनिवार को देशभर में धनतेरस (dhanteras 2022 ) का त्योहार मनाया जाएगा। छत्तीसगढ़ में धनतेरस की खरीदी के लिए बाजार सज गए हैं। छत्तीसगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेक मालू ने धनतेरस के त्यौहार को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 2 साल से पूरे बाजार में कोरोना की छाया थी। इस बार 2 साल बाद रक्षाबंधन से शुरू होकर दशहरा, नवरात्रि पुष्य नक्षत्र और अब दिवाली में सोने चांदी के खरीदी को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार भीड़-भाड़ से बचने के लिए कई लोगों ने सोने-चांदी की खरीदी को लेकर पहले से बुकिंग करवा ली है। वहीं, दूसरी तरफ यहां धनतेरस को लेकर संशय की भी स्थिति है। कुछ लोगों को कहना है कि धनतेरस शनिवार को है तो कुछ का कहना है कि धनतेरस रविवार को है।

भीड़ से बचने के लिए हो रही है एडवांस बुकिंग
मालू ने बताया कि एडवांस बुकिंग कराने का लोगों का उद्देश्य त्यौहार में भीड़भाड़ से बचकर खरीदी करने का है। जिन लोगों ने एडवांस बुकिंग करवाई है वह सीधे फोन लगाकर अपने सोने चांदी के सामान को तुरंत ले सकेंगे।

इसे भी पढ़ें-
Dhanteras Gold Offers: सज गए बाजार धनतेरस के लिए, जानिए इस बार क्या रहेगा खास?
छत्तीसगढ़ में कब है धनतेरस

धनतेरस को लेकर लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में देव पंचांग के मुताबिक कई लोग धनतेरस मनाते हैं और देव पंचांग में धनतेरस रविवार 23 अक्टूबर को है। वहीं, कैलेंडर में धनतेरस 22 तारीख को है। 22 और 23 तारीख को धनतेरस का पर्व की धूम सर्राफा बाजार में देखी जाएगी। कई ऐसे लोग जो 22 तारीख को सोने चांदी की खरीदी करेंगे तो कई ऐसे हैं जो देव पंचांग के मुताबिक 23 अक्टूबर को खरीदी करने पहुंचेंगे।

चांदी के दामों में गिरावट
इस साल धनतेरस के मौके पर सोने-चांदी के दामों में गिरावट भी देखने को मिल रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार सोने के दाम में 6000 रुपए कमी आई है। वहीं, चांदी के दाम में 17000 रुपए की गिरावट बताई जा रही है। फिलहाल कुछ समय से सोने और चांदी के दाम स्थिर हैं और दिवाली के बाद शादी के मुहूर्त भी शुरू हो जाएंगे ऐसे में दाम स्थिर होने का कई लोग अभी खरीदी कर कर फायदा भी उठा रहे हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद लग्न के मुहूर्त के वक्त सोने-चांदी के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है।

पिछले साल दिवाली सोने के 10 ग्राम की कीमत 58000 और इस बार 52000 रुपए प्रति ग्राम है। मतलब पिछले साल की तुलना में इस बार 6000 की कमी आई है। वहीं, चांदी के दाम की बात करें तो 1 किलो चांदी पिछले साल 75000 रुपए और इस साल 58000 रुपए प्रति किलो है। मतलब 17000 रुपए प्रति किलो दाम में गिरावट आई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बार बाजार में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था रहेगी। धनतेरस के मद्देनजर राजधानी रायपुर के कोतवाली चौक से लेकर जय स्तंभ चौक तक पुलिस की लगातार मूवमेंट दिखाई देगी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित थाने की पुलिस सड़कों पर गस्त करती दिखाई देगी। किसी प्रकार से सोने चांदी की खरीदी करके जाने वालों से चैन स्नैचिंग और लूटपाट जैसी घटना नहीं हो इसे लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जवानों को अपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए हैं।
इसे भी पढ़ें- Dhanteras Shubh Muhurat 2022: धनतेरस-दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, फटाफट जानिए क्या चल रहा है रेट


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन