Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: छत्तीसगढ़ में शराब पर सियासत: टीएस सिंहदेव के बयान के बाद बीजेपी को मिला मुद्दा, याद दिलाया 2018 का घोषणा पत्र

News Desk

News Desk / Thu, Oct 20, 2022

छत्तीसगढ़ में शराब पर सियासत: टीएस सिंहदेव के बयान के बाद बीजेपी को मिला मुद्दा, याद दिलाया 2018 का घोषणा पत्र

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2023) से पहले सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी रणनीतियों पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी पूर्ण शराबबंदी (complete prohibition) के मुद्दे पर भूपेश बघेल सरकार को घेरने की योजना बना रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी को लेकर हेल्थ मिनिस्टर टीएस सिंहदेव (ts singhdeo) ने कहा था कि इसे लागू करना कठिन है। सिंहदेव के बयान के बाद भाजपा अब सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग कर रही है। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शराबबंदी का जिक्र किया था। लेकिन सिंहदेव के बयान ने साफ कर दिया है कि राज्य में शराब बंदी नहीं की जाएगी।

क्या कहा था टीएस सिंहदेव ने
छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं हो सकती है। राज्य के केवल 61 विकासखंडों में शराबबंदी की जाएगी। पूरे प्रदेश में इसे लागू करना कठिन है। उन्होंने साफ किया था कि राज्य के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में शराबबंदी नहीं की जाएगी। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा था कि जिन लोगों ने शराब बेचने की नीति बनाई हो उन्हें इस मुद्दे पर बात नहीं करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
छत्तीसगढ़ में नहीं होगी पूर्ण शराबबंदी, टीएस सिंहदेव ने बताया वोट का एंगल


बीजेपी कर रही है शराबबंदी के लिए प्रदर्शन

वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी लगातार शराबबंदी को लेकर राज्य में प्रदर्शन कर रही है। टीएस सिंह देव ने बीजेपी के प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए कहा था कि बीजेपी ने शराब बेचने की नीति बनाई थी। आज वही लोग शराबबंदी की बात कर रहे हैं। बीजेपी ने शराबबंदी के लिए कमेटी बनाई थी लेकिन उस कमेटी ने सिफारिश की थी कि राज्य में और ज्यादा बीयर बार खोले जाएं।

भाजपा ने मांगा इस्तीफा
मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री बीजेपी नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बड़े ही आश्चर्य के साथ यह कहना पड़ रहा है कि टीएस सिंहदेव खुद जन घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन थे। जिनके नेतृत्व में राहुल गांधी को बुलाकर जन घोषणा पत्र के माध्यम से यह कहा था कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी होगी। भारतीय जनता पार्टी ने यह कभी नहीं कहा कि पूर्ण शराबबंदी होगी और पूर्ण शराबबंदी कहने वाले लोग आज यह कह रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी नहीं होगी। यह छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा है।

अग्रवाल ने कहा कि जिनकी पार्टी ने घोषणा पत्र बनाया है उनकी पार्टी के मुख्यमंत्री यह लागू नहीं कर रहे हैं। तो खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-
उमा भारती ने फिर बढ़ाई शिवराज की टेंशन, शराबबंदी को लेकर दुकान पहुंचकर की तोड़फोड़


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन