Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: शादी के तीन साल बाद महिला को पता चला शॉकिंग सच, पति समेत पूरी फैमिली है फर्जी

News Desk

News Desk / Wed, Oct 19, 2022

शादी के तीन साल बाद महिला को पता चला शॉकिंग सच, पति समेत पूरी फैमिली है फर्जी

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में ठगी का एक एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां तीन साल पहले एक युवती की जिस परिवार में शादी हुई थी वो सभी रिश्तेदार फर्जी निकले। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती शिकायत लेकर थाने पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परिवार के सदस्यों का अरेस्ट कर लिया है। युवती ओडेकरा की रहने वाली है। उसने बताया कि साल 2019 में सोनादूला के रहने वाली एक फैमिली में उसकी शादी हुई थी लेकिन ये परिवार फर्जी और नकली है।

रेलवे में जॉब का दिया था झांसा
युवती ने बताया कि शादी के समय आरोपियों ने झांसा दिया कि दूल्हा अरविंद रायगढ़ में रेलवे में जॉब करता है। लड़के वाले खुद रिश्ता लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे थे। आरोपियों ने युवती की फैमिली से कहा कि हमे शादी में कोई सामान नहीं चाहिए। आपको जो भी देना है हमें कैश दीजिएगा। जिसके बाद लड़की के पिता ने 10 लाख रुपए दहेज में दिए थे। शादी तय होने के बाद अप्रैल 2019 में युवती की शादी अरविंद से जांजगीर के शिव मंदिर में हुई।


Kannauj News: ऐसे कौन करता है भला?... सुहागरात पर दुल्हन ने कर डाली अजब डिमांड, सुनकर हैरान रह गया दूल्हाशादी के बाद नहीं ले गया ससुराल

शादी के बाद अरविंद युवती को अपने घर लेकर जाने की जगह लड़की के ही घर में रहने लगा। युवती जब भी उसे ससुराल लेकर जाने के लिए कहती वह कोई ना कोई बहाना बनाकर युवती की बात को काट देता था। अरविंद करीब तीन साल तक ससुराल में रहा इस दौरान दोनों की एक बेटी भी हुई।

मां को कैंसर है कहकर घर से हुआ फरार
एक दिन आरोपी अरविंद ने युवती और उसके परिवार वालों से कहा कि उसके मां की तबियत बहुत खराब है उसे कैंसर हो गया है और इलाज के लिए पैसों की जरूरत है। उसने युवती की फैमली से 3.80 लाख रुपए उधार लिए और घर से चला गया। युवती इस दौरान कई दिनों तक संपर्क करती रही लेकिन अरविंद से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। बाद में छानबीन में पता चला की पूरा परिवार ही फर्जी है।

गिरोह में शामिल थे ये लोग
युवती को बताया गया कि अरविंद चंद्रा, दिलहरण महंत, आनंद राम, सक्ती निवासी विमला चौहान और ब्रजराजनगर निवासी पनिका दास सभी खुद को एक ही फैमली के मेंबर बताते थे। बाद में पता चला कि अरविंद ने खुद का नाम विवेक दास रखकर शादी थी। विमला चौहान का नाम चमेली बाई बताते हुए उसे उसे अपनी मां बताया। वहीं आनंद राम को अपना बड़ा भाई, दिलहरण महंत को रिश्तेदार और पनिका दास को अपना मामा बताया था।

आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस
जैजैपुर थाना प्रभारी डीआर टंडन के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूर कर लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की कोई वारदात की है या नहीं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन