Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Chhattisgarh:साधुओं से मारपीट में 5 गिरफ्तार, BJP पार्षद के भाई सहित 35 चिन्हित; प्रसाद देने पर फैलाई अफवाह

News Desk / Fri, Oct 7, 2022


दुर्ग पुलिस ने साधुओं की पिटाई के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दुर्ग पुलिस ने साधुओं की पिटाई के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन साधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने BJP पार्षद के ड्राइवर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 30 से 35 अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। इनमें एक अन्य  पार्षद का भाई भी शामिल है। ये सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए टीम लगातार गांव में डेरा डाले हुए है। पिटाई के दौरान तमाशा देख रहे लोगों से भी पुलिस ने माफीनामा लिखवाया है। जिन लोगों ने भीड़ को उकसाया उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

वायरल वीडियो से की गई आरोपियों की पहचान
भिलाई-3 क्षेत्र की चरोदा बस्ती में बुधवार सुबह तीन साधुओं से मारपीट की गई थी। एक दिन बाद गुरुवार को इसका वीडियो वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। इसके बाद पुलिस भी एक्शन में आई और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद स्थानीय निवासी सत्या चक्रधारी, BJP पार्षद के ड्राइवर योगेश उर्फ छोटू, मूलचंद निषाद, भूपेंद्र वर्मा उर्फ कान्हा और सितेंद्र महतो गिरफ्तार किया गया। इनके साथ ही BJP पार्षद संजय यादव के भाई तीरथ यादव सहित अन्य की पहचान की गई है। यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दुर्ग में बच्चा चोरी के शक में तीन साधुओं की पिटाई, रास्ता भटक कर पहुंचे थे बस्ती में

प्रसाद दिया तो शराब के लिए मांगे रुपए
राजस्थान के अलवर निवासी साधु राजबीर सिंह, अमन सिंह और श्याम सिंह तीनों रेलवे क्षेत्र चरोदा में किराये का मकान लेकर रहते हैं। वे भीख मांगकर जीवन यापन करते हैं। तीनों साधु बुधवार सुबह करीब 11 बजे गांव में ही घूम रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को प्रसाद खाने के लिए दिया। बताया जा रहा कि तभी आरोपी पहुंचे और साधुओं से शराब के लिए रुपए मांगे। उन्होंने देने से इनकार किया तो बच्चा चोर होने की अफवाह फैलाकर उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी।  पुलिस ने अफसरों तक को नहीं दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने पर डायल-112 की टीम पहुंची। उसमें थाने का सिपाही भी था। वह दोपहर में तीनों साधुओं को लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने साधुओं के सिर और अन्य जगहों पर गंभीर चोट देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनका सिटी स्कैन भी कराया गया। इसके बावजूद पुलिस ने अपने अफसरों और SP को जानकारी देना जरूरी नहीं समझा। जब वीडियो वायरल हुआ तो मामला सामने आया। इसके बाद अफसरों ने प्रभारी और सिपाहियों को फटकार भी लगाई।  यह भी पढ़ें... साधुओं की पिटाई पर सियासी उबाल: BJP ने कहा-छत्तीसगढ़ में अपराधी खून से खेल रहे;गृहमंत्री बोले-कार्रवाई होगी

अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही
दुर्ग SP डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि तीनों साधुओं की स्थिति ठीक है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके बाद सभी को उनके घर अलवर रवाना कर दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो से अभी तक 40 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। लगातार टीमें गांव के अंदर हैं। साधुओं से मारपीट के दौरान वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये वहीं खड़े हुए थे। इन सभी से माफीनामा लिखवाया गया है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तीन साधुओं की पिटाई के मामले में पुलिस ने BJP पार्षद के ड्राइवर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 30 से 35 अन्य लोगों की भी पहचान की गई है। इनमें एक अन्य  पार्षद का भाई भी शामिल है। ये सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश के लिए टीम लगातार गांव में डेरा डाले हुए है। पिटाई के दौरान तमाशा देख रहे लोगों से भी पुलिस ने माफीनामा लिखवाया है। जिन लोगों ने भीड़ को उकसाया उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन