: छत्तीसगढ़ में 10 साल की बच्ची से रेप: दिव्यांग रोजगार सहायक ने किया दुष्कर्म, फिर मां बेटी को दी धमकी, 20 दिन बाद FIR
10 year old girl raped in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक रोजगार सहायक ने 10 साल की बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को पानी भरने के बहाने बुलाया था. इस दौरान बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया. मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.
10 year old girl raped in Chhattisgarh: पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी रोजगार सहायक संतोष कुमार केवट दिव्यांग है. इसी का फायदा उठाकर उसने लड़की को घर में हैंडपंप से पानी भरने के बहाने बुलाया. उसने यह अपराध तब किया जब लड़की पानी लेकर उसके घर में घुस गई। लड़की को 2 घंटे तक बंधक बनाकर रखा 10 year old girl raped in Chhattisgarh: पीड़िता की मां ने बताया कि जब नाबालिग पानी लेकर अंदर गई तो रोजगार सहायक संतोष केवट ने उसे बंधक बना लिया. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की चिल्लाती रही. शाम को पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी. लड़की और उसकी मां को धमकी दी 10 year old girl raped in Chhattisgarh: पीड़िता की मां ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करने के लिए छत्तीसगढ़ से बाहर गए थे. घटना के बाद आरोपी धमकी दे रहा था। लगातार मामले को दबाने की कोशिश कर रहा था. रोजगार सहायक की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता की मां ने घटना के 20वें दिन थाने में शिकायत दर्ज करायी. आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल 10 year old girl raped in Chhattisgarh: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की. पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोजगार सहायक संतोष केवट को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ रेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन