Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

: शव को खाट पर लेकर 7 किमी पैदल चले परिजन: जंगल के रास्ते है कच्ची सड़क, ग्रामीणों ने की पक्की बनाने की मांग

Chhattisgarh Surguja Family walked 7 kms carrying body on a cot VIDEO: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के कुन्नी में इलाज के दौरान एक छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव को खाट पर लादकर 7 किलोमीटर पैदल चले। क्योंकि जंगल के कच्चे रास्तों पर वाहनों का चलना मुश्किल है। ग्रामीणों ने खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला लखनपुर विकासखंड का है। दरअसल, घटोन तक सड़क नहीं है। वाहन सिर्फ पटकुरा गांव तक ही पहुंच पाते हैं। इसके बाद ग्रामीण पैदल सात किलोमीटर की पहाड़ी चढ़कर घटोन गांव पहुंचते हैं। इससे पहले भी ग्रामीणों ने एक बीमार व्यक्ति को पैदल ले जाते हुए वीडियो वायरल किया था। इलाज के दौरान छात्र की मौत ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम घाटोन निवासी यशपाल तिग्गा (18) कक्षा 12वीं का छात्र था। वह कुन्नी में रहकर पढ़ाई कर रहा था। यशपाल के पिता सुरेंद्र तिग्गा ने बताया कि उसे पहले से कुछ परेशानी थी। उसे चक्कर आते थे। वह ज्यादा देर तक चल भी नहीं पाता था। उसे डॉक्टरों को दिखाया गया, लेकिन वह ठीक नहीं हुआ। शनिवार रात यशपाल की हालत बिगड़ गई। उसे कुन्नी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को लाने के लिए ग्रामीण और परिजन कुन्नी पहुंचे। शव को वाहन से पटकुरा लाया गया, वहां से खाट पर रखकर पैदल लाए। सड़क निर्माण की मांग घटोन गांव के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग की है। क्योंकि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल है। ऐसे में वाहन नहीं आ सकते। जब प्रशासन ही ध्यान नहीं देगा तो हम किसके पास जाएं। सिगरेट नहीं देने पर दोस्त की हत्या: पत्थर से सिर पर कुचलकर मार डाला, बंद होटल में मिला शव वन मार्ग, सड़क नहीं बना सकते इस मामले में लखनपुर जनपद के सीईओ वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि घाटोन में कुल 44 परिवार और 162 आबादी है। पटकुरा और घटोन के बीच 7 किमी वन मार्ग है। वन मार्ग में जिला या प्रशासन सड़क नहीं बनवा सकता। इसलिए हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं। सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी होना स्वाभाविक है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन