Logo
Breaking News Exclusive
जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR आधी रात को 65 साल के 'मुंहबोले बाबा' ने किया रेप; भड़की 17 साल की नाबालिग ने सब्बल मारकर ब्लेड से रेता गला खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा मुख्य सड़क पर युवतियों के शराब पीने का VIDEO भी वायरल, शहर में 'रॉडी गल्स' का आतंक पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी नहाते समय नदी में बहा, 46 घंटे बाद 7 KM दूर बरामद; SDERF ने चलाया मैराथन रेस्क्यू ऑपरेशन कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

: दुर्ग रेंज पुलिस से CM साय नाराज: कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में बोले- हत्या, डकैती के केस नहीं सुलझा पा रही पुलिस, अवैध शराब की शिकायत पर SP जिम्मेदार होंगे

Chhattisgarh Police SP Conference IG Raipur CM Vishnu Dev: कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन CM विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस के हाथ लोहे और दिल मोम जैसा होना चाहिए। शहर में अवैध शराब, जुआ और नशाखोरी की शिकायत मिली तो एसपी जिम्मेदार होंगे।

शुक्रवार को प्रदेश में अपराध रोकथाम, बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर लंबी समीक्षा हुई, सीएम ने कहा कि इसका परिणाम दिखना चाहिए। दुर्ग रेंज पुलिस हत्या, डकैती के मामले नहीं सुलझा पा रहीदुर्ग रेंज पुलिस हत्या, डकैती के मामले नहीं सुलझा पा रही

दूसरे दिन क्या हुआ?

सीएम साय ने कहा कि रायपुर में भू-माफियाओं ने सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रखा है। राजस्व और पुलिस की टीम मिलकर इस पर नियंत्रण करें। बिलासपुर रेंज में अपराधों में कमी आई है, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए। वहीं, दुर्ग और राजनांदगांव रेंज की पुलिस को सीएम ने और मेहनत करने को कहा।

CM बोले- दुर्ग रेंज पुलिस हत्या, डकैती के मामले नहीं सुलझा पा रही

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दुर्ग पुलिस रेंज को और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। हत्या और डकैती के मामले 6 महीने में भी नहीं सुलझ पा रहे हैं, ये सही नहीं है। कई मामलों में आरोपी फरार है, इस पर जल्दी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, किसान सम्मान निधि में धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, ऐसे गड़बड़ी भविष्य में दोबारा नहीं होनी चाहिए। प्रतिबंधात्मक मामलों में देरी न हो और जिला बदर की कार्रवाई केवल कागजों पर ना हो, बल्कि वास्तव में हो। सीएम साय ने कहा कि, नए कानून की जानकारी को बेहतर तरीके से स्वीकार करें और जरूरत के अनुसार ट्रेनिंग कर खुद को अपडेट करते रहें। कॉन्फ्रेंस के पहले दिन जिलों के कलेक्टरों के साथ बैठक में सीएम विष्णुदेव साय ने अफसरों को फटकार लगाई। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे अपनी भाषा पर संयम रखें। खास तौर पर सारंगढ़, खैरागढ़, बस्तर और रायगढ़ के कलेक्टर सीएम के निशाने पर रहे। उन्होंने जनता के काम ठीक से नहीं होने पर नाराजगी जताई।

कलेक्टर-एसपी आंख, कान और हाथ हैं

अधिकारी शांति और सुरक्षा स्थापित करने का संकल्प लेकर चलें, तभी छत्तीसगढ़ का विकास होगा। कलेक्टर-एसपी आंख, कान और हाथ हैं, कानून व्यवस्था सुधारने में इनकी सबसे अहम भूमिका है। अवैध शराब, जुआ, सट्टा, नशाखोरी पर जीरो टॉलरेंस हो, शिकायत मिलने पर एसपी जिम्मेदार होंगे। लोगों को न्याय दिलाने का काम हो

पहले दिन क्या हुआ?

आमतौर पर सरल और सहज रहने वाले सीएम साय ने कॉन्फ्रेंस में सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से साफ कहा- भाषा पर संयम रखें, ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करें, नहीं तो मैं कर दूंगा। दरअसल, पिछले दिनों बिलासपुर और राजनांदगांव में अफसरों ने छात्राओं को जेल भेजने की धमकी दी थी। वहीं, राजस्व मामलों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। सीएम ने कहा- छोटे-छोटे कामों के लिए उन्हें सीएम हाउस आना पड़ता है। लोग भटक रहे हैं, यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। साथ ही उन्होंने राजस्व मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए। छोटी-छोटी गलतियों के लिए नागरिक भटकते रहते हैं। इसका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित करें। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन