Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: कैसा रहा कांग्रेस का छत्तीसगढ़ बंद ? पूर्व विधायक और CSP भिड़ गए, कांग्रेसियों ने लाठी लेकर बंद कराई दुकानें, जानिए दिनभर का अपडेट ?

MP CG Times / Sat, Sep 21, 2024

Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: छत्तीसगढ़ के कवर्धा हत्याकांड और अग्निकांड को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। बिलासपुर, मुंगेली, जगदलपुर में सुबह से ही दुकानें बंद हैं। रायगढ़ में बंद कराने निकले पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश नायक की CSP से बहस हो गई।

Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: दोनों आपस में भिड़ गए, काफी देर तक बहस होती रही। दुर्ग में लाठी लेकर निकले कांग्रेसियों ने जबरन दुकानें बंद कराईं, वहीं बिलासपुर में दुकानदार से झड़प हो गई। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा है कि कांग्रेस को घटना पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: वहीं, रायपुर में भी कांग्रेसी सुबह से ही दीपक बैज और महापौर के साथ बंद कराने निकले हैं। व्यापारियों से दुकानें बंद करने की अपील की गई है। हालांकि रायपुर चैंबर ने इसका समर्थन नहीं किया है। बंद का मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं पर कोई असर नहीं है। जानिए क्या है पूरा मामला Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ ​​कचरू साहू की हत्या की आशंका में ग्रामीणों ने उपसरपंच रघुनाथ साहू के घर में आग लगा दी और उसे जिंदा जला दिया। रविवार 15 सितंबर को हुई इस घटना के दौरान लोगों ने पुलिस को गांव में घुसने नहीं दिया। Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: पुलिस पर पथराव किया गया और जिले के एसपी अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। कवर्धा में हुई मॉब लिंचिंग में मृतक उपसरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, राजनीतिक जंग और वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। सीएम साय ने कवर्धा की इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कबीरधाम जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटा दिया गया है। गोपाल वर्मा को कबीरधाम का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, अब जिले में एसपी की कमान राजेश कुमार अग्रवाल संभालेंगे। Chhattisgarh Kawardha Loharidih Case Congress Band: कवर्धा लोहारीडीह हत्याकांड के बाद राजनांदगांव आईजी ने भी शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। एएसआई कुमार मंगलम और महिला कांस्टेबल अंकिता गुप्ता को सस्पेंड कर दिया गया। इसके अलावा रेंगाखार थाने के निरीक्षक समेत पूरे 23 स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया है। कवर्धा हत्याकांड की पूरी कहानी ? 15 सितंबर को क्या क्या हुआ ?
  • शिवप्रकाश साहू की पेड़ पर लटकती लाश लोहारीडीह गांव से 10 KM दूर MP सीमा क्षेत्र में मिली।
  • शिवप्रकाश शनिवार दोपहर 2 बजे से लापता था।
  • उपसरपंच रघुनाथ साहू से शिवप्रकाश का सालों पुराना विवाद चल रहा था।
  • कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
  • लाश मिलने पर शिवप्रकार के परिजनों ने रघुनाथ साहू पर हत्या का शक जताया।
  • मारपीट कर घर में आग लगा दी। इसमें रघुनाथ साहू जिंदा जल गया।
  • पुलिस को भी गांव में घुसने नहीं दिया गया, पथराव भी हुआ।
  • इसमें SP समेत कुछ पुलिसकर्मियों को चोट भी आई।
  • देर शाम फिर पुलिस पहुंची और कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
16 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?
  • गिरफ्तारी का दौर सुबह भी चलता रहा। 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
  • इसमें प्रशांत साहू और उसका पूरा परिवार भी शामिल था।
  • बेरहमी से लाठीचार्ज का वीडियो भी सामने आया है, जिसे 16 सितंबर का बताया जा रहा है।
  • शिवप्रकाश साहू का अंतिम संस्कार हुआ।
  • राघुनाथ साहू का पोस्टमॉर्टम हुआ।
17 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?
  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल ग्राम लोहारीडीह पहुंचे। ग्रामीणों से बातचीत की। आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
  • भूपेश बघेल ने थाने में पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
18 सितंबर को क्या क्या हुआ ?
  • हिरासत में लिए गए युवक प्रशांत माहू की मौत हो गई। पुलिस की पिटाई से मौत की बात सामने आई।
  • प्रशांत के दो भाई और मां भी पुलिस हिरासत में थी।
  • बंदी से मारपीट के आरोप में देर शाम PS ASP विकास कुमार को सस्पेंड किया गया।
19 सितंबर को क्या-क्या हुआ ?
  • प्रशांत साहू का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें भूपेश बघेल, दीपक बैज समेत कई नेता शामिल हुए।
  • अंतिम संस्कार के बाद प्रशांत साहू की मां ने रोते-बिलखते आपबीती बताई।
  • प्रशांत के भाई दीपक ने कहा कि, मेरे भाई को बेरहमी से मार दिया गया।
  • कांग्रेस ने 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन