Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: सरकारी राशन में घपला: 17 रुपये की शक्कर बेच रहा था 20 में, बेमेतरा एसडीएम ने दुकान सीलकर सस्पेंड की

News Desk

News Desk / Thu, Mar 16, 2023

सरकारी राशन में घपला: 17 रुपये की शक्कर बेच रहा था 20 में, बेमेतरा एसडीएम ने दुकान सीलकर सस्पेंड की

सरकारी राशन दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम।

सरकारी राशन दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में सरकारी राशन की दुकान में फर्जीवाड़ा सामने आया है। सरकार के तय 17 रुपये के रेट की जगह दुकान संचालक 20 रुपये में शक्कर ग्रामीणों को बेच रहा था। जांच के दौरान पकड़े जाने पर एसडीएम ने दुकान को सीलकर सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा भी कई गड़बड़ियां पकड़ी गई हैं। खास बात यह है कि दुकान के संचालन की जिम्मेदारी महिला समूह का मिली थी, लेकिन उसका संचालन पुरुष दुकानदार कर रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

जानकारी अनुसार, बेमेतरा एसडीएम सुरुचि सिंह ने गुरुवार को ग्राम ढारा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान बंद थी। इस पर उन्होंने कॉल कर विक्रेता सनत साहू से संपर्क किया और दुकान खुलवाई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार के स्टॉक पंजी का संधारण नहीं किया जाना पाया गया। संचालक ने राशन 0के आवक जावक का कोई हिसाब नहीं रखा था। शक्कर की कीमत शासन द्वारा निर्धारित दर 17 रुपये किलो है, जिसे 20 की दर से बेचा जा रहा था। 

दुकान का संचालन पुरुष कर रहा था
राशन दुकान का संचालनकर्ता राधाकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह है, लेकिन उसका संचालन सनत कुमार साहू कर रहा था। विभिन्न अनियमितताओं को देखते हुए संचालनकर्ता एजेंसी राधाकृष्ण महिला स्व सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। शासकीय उचित मूल्य की दुकान द्वारा आईडी क्रमांक 432009020 को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पिंकी मनहर, राजस्व निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन