: पेंड्रा-गौरेला में लड़की का दिनदहाड़े मर्डर VIDEO: दो पत्नियों का पति और 2 बच्चे के बाप की थी गर्लफ्रेंड, मंहगे गिफ्ट दिए, वापस मांगा और चाकू से 11 वार कर काट दिया गला
मर्डर का लाइव वीडियो।[/caption]
इसके लिए उसने 15 दिन पहले ऑनलाइन साइट अमेजन साइट से चाकू मंगवाया था। वह काम से छुट्टी लेकर बुधवार की सुबह हत्या के इरादे से मरवाही स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। हत्या के बाद दुर्गेश ने कपड़े बदले और काफी देर तक इलाके में घूमता रहा। 7 घंटे के अंदर ही आरोपी को मरवाही के चिचगोहना गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।
छत्तीसगढ़ में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन विवाद में मारपीट, धारा बढ़ाने 30 हजार की थी डिमांड, सहयोगी भी पकड़ा गया
जानकारी के अनुसार झगराखाड़ निवासी रंजना यादव (21) अपनी चचेरी बहन के साथ एक्टिवा पर मुख्य मार्ग स्थित स्टेट बैंक शाखा पहुंची थी। रंजना जैसे ही एक्टिवा से उतरी, मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक वहां पहुंचा और उस पर एक के बाद एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने उस पर 11 बार वार किए।
नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश जारी
सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जिले में नाकाबंदी कर आरोपी की तलाश की जा रही है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवती और आरोपी के बीच करीब 3 मिनट तक बातचीत होती है। इसके बाद युवक चाकू से हमला कर देता है।
CM साय ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात: छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और नक्सल विरोधी अभियानों की दी जानकारी
किसी ने नहीं की युवती को बचाने की कोशिश
घटना के बाद आरोपी ने धारदार हथियार युवती के शव के पास फेंक दिया। इसके बाद वह कुछ देर वहीं खड़ा रहा। खास बात यह रही कि इस दौरान मुख्य सड़क पर काफी भीड़ थी। लोग युवक को युवती पर हमला करते देख रहे थे, लेकिन किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं जुटाई।
परिजनों ने कहा- मोबाइल को लेकर झगड़ा कर रहा था आरोपी
युवती के भाई ने बताया कि आरोपी युवक लगातार उनका पीछा कर रहा था। बैंक के बाहर पहुंचते ही वह रंजना से मोबाइल मांगते हुए विवाद करने लगा। रंजना ने उसे मोबाइल देते हुए कहा कि वह उससे कभी नहीं मिलेगी। इसके बाद युवक ने चाकू निकालकर रंजना पर हमला कर दिया।
छोटे भाई ने थप्पड़ मारा, तो बड़े भाई ने कर दी हत्या: देरी से घर आने पर लगाई थी फटकार, इसलिए पेट में घुसा दी तलवार
युवती की छोटी बहन ने बताया कि रंजना की दोस्ती दुर्गेश नाम के लड़के से थी। इसके बाद दुर्गेश उसे परेशान करने लगा। उसने रंजना को मोबाइल भी दे दिया। आरोप है कि दुर्गेश ने ही रंजना की हत्या की है।
गौरेला का सबसे व्यस्त इलाका
करीब 14 साल पहले गौरेला के ग्रामीण बैंक के कैशियर की 15 लाख रुपये लूटने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस जगह पर 10 लाख रुपये की लूट हुई है। यह गौरेला का सबसे व्यस्ततम इलाका है। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।
MP में 3 लोगों की हत्या: जवान की तलवार से हत्या, बीच सड़क पर बेटे और भतीजे को मारी गोली, जानिए क्या है पूरा मामला
दिनदहाड़े हत्या से लोग दहशत में
यहां से मध्य प्रदेश के अनूपपुर और डिंडोरी जाने वाली सड़कें हैं। अंतरराज्यीय सीमा सड़क पर लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद पुलिस ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए। अब दिनदहाड़े हत्या की घटना ने एक बार फिर गौरेला में दहशत फैला दी है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन