: हाथियों के खौफ ने 500 परिवारों की दिनचर्या बदली: गरियाबंद में छतों पर बनाई झोपड़ी, शाम से पहले बना लेते हैं खाना, डर के साए में ग्रामीण
छतों पर तंबू लगे नजर आ रहे हैं
हाथियों का दल सिहार, फरसारा, लूठापारा, धोबी पारा समेत 15 किलोमीटर के क्षेत्र में करीब 15 गांवों में घूम रहा है। इसके चलते यहां के लोग अब पक्के मकानों की छतों पर झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। घरों की छतों पर तंबू लगे नजर आ रहे हैं।
हाथी के गांव की सीमा में प्रवेश करते ही कुत्तों के भौंकने की आवाज आने लगती है। परिवार के साथ छत पर चढ़े छिंदौला के सुख सिंह कुमार बताते हैं कि शाम होने से पहले ही परिवार खाना बना लेता है। बुजुर्ग महिलाओं और बच्चों को छतों पर ले जाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
गरियाबंद में क्लीनिक संचालक की गुंडागर्दी: ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से की बदसलूकी, गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर्स ने खोला मोर्चा
धोबी पारा में रहने वाले भानु शंकर ने बताया कि जिस दिन धूप नहीं निकलती, उस दिन हाथी दिन में ही गांव के पास आ जाता है। स्कूली बच्चे घर आ जाते हैं, हमेशा डर बना रहता है। पूरी रात डर के साये में गुजारने को मजबूर हैं।
नाले के पानी में गोता लगाकर बचाई जान
हाथी कब और किस दिशा से आ जाए, कोई नहीं जानता। फरसारा निवासी सुंदर कुमार दो दिन पहले अपनी दो बेटियों के साथ पैरी नाला में नहाने गया था। हाथी नाले में खेल रही बच्चियों के पास आ गया। सुंदर बच्चियों को बचाने के लिए हाथी के सामने आ गया।
रेत खदानों में VVIP माफिया की एंट्री ? धमतरी की गाड़ियों पर एक्शन और गरियाबंद में सिस्टम ठंडा, रोजाना 100 हाइवा रेत चोरी, अवैध खुदाई को किसका ग्रीन सिग्नल ?
बच्चियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सुंदर नाले के पानी में डुबकी लगाने लगा। हाथी ने उसे कुचलने के लिए पैर बढ़ाया, लेकिन उसे मरा समझकर आगे बढ़ गया। हाथी के जाने के बाद सुंदर बाहर आया, उसका पैर सूजा हुआ था। सुंदर ने बताया कि परिवार मौत के मुंह से बाहर आ गया।
वन विभाग से भी ग्रामीण नाराज
सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। छिंदौला के युवा किसान फूलचंद सोरी का कहना है कि पिछले दो सालों से फसल बर्बाद होने के बाद कई किसानों ने इस बार खेती करना ही बंद कर दिया है। कमार जनजाति के लोगों ने कच्चा माल लाने के लिए जंगल जाना बंद कर दिया है। बांस के बर्तन बनाने का काम आधा हो गया है। आमदनी भी अधूरी रह गई है। वन विभाग कुछ नहीं कर रहा है।
हाथी मित्र दल के भरोसे जनहानि रोकने का दावा
राहत के नाम पर विभाग ने अब तक 30 किसानों की 60 एकड़ फसल बर्बाद होने का प्रकरण बनाया है। डीएफओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि जल्द ही 9 हजार प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। वन विभाग छिंदौला में तैनात 5 हाथी मित्र दल के भरोसे जनहानि रोकने का दावा भी कर रहा है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन