: नाबालिग को बंधक बनाकर गांजा तस्करों ने पीटा: छत्तीसगढ़ में 16 साल के लड़के पर बेल्ट और लात-घूंसे, जानिए क्या है पूरा मामला
पहले जानें वीडियो में क्या है...
वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में 3-4 युवक हैं। 16 साल का लड़का फर्श पर बिछे बिस्तर पर बैठा है। उसके बगल में एक युवक लेटा हुआ है. वह पहले लड़के को थप्पड़ मारता है. फिर उसकी गर्दन पर मुक्का मारता है। इस दौरान वह उस पर गांजे की सूचना क्राइम ब्रांच को देने का आरोप लगाता है।
इसी बीच सफेद टी-शर्ट पहने एक और युवक आता है और लड़के को बार-बार थप्पड़ मारता है। एक और युवक लड़के को लात मारता है। थप्पड़ मारने वाले आरोपी की पहचान आयुष तिवारी के रूप में की जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आयुष का नाम भी ले रहे हैं। इसके बाद लड़के को बांधकर बेल्ट से पीठ पर पीटा जाता है। इस दौरान लड़का रोता रहता है और मुखबिर होने की बात से इनकार करता है।
बाइक चोरी के आरोप में वह जेल जा चुका है
सीएसईबी कॉलोनी में आयुष अपने दोस्तों के साथ रहता है। आरोप है कि वह वहीं से गांजा बेचता है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कॉलोनी के कई खंडहर क्वार्टरों पर कब्जा कर रखा है और वहां गांजा रखते हैं। आरोप है कि पुलिस गांजा जब्त भी करती है तो उसे लावारिस बता देती है। इससे आरोपी भागने में सफल हो जाता है।
भिलाई-3 थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि डेरे के कुछ लड़के आयुष तिवारी के साथ घूमते रहते हैं। आयुष पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उनका कहना है कि वीडियो के आधार पर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन