MP CG Times
Breaking News Exclusive
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

: छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं की मां के नाम कहानी: जिनके संघर्ष ने साय को CM बनाया, विजय को नेता, जानिए मंत्री बृजमोहन की स्टोरी ?

छत्तीसगढ़ के 3 नेताओं की मां के नाम कहानी: जिनके संघर्ष ने साय को CM बनाया, विजय को नेता, जानिए मंत्री बृजमोहन की स्टोरी ?

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Mother Struggle Story Vijay Sharma Brijmohan Agrawal: 'जिंदगी है साहेब, परेशान तो करेगी ही, मां थोड़ी न है, जो सब कुछ आसान कर देगी...।' मदर्स डे पर छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी शीर्ष पर पहुंचे लोगों की ऐसी ही कहानी है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय, मां के संघर्ष को ही जिंदगी के लिए प्रेरणा मानते हैं। कहते हैं, उन्हीं के संघर्ष ने इस काबिल बना दिया।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Mother Struggle Story Vijay Sharma Brijmohan Agrawal: वहीं शिक्षा मंत्री और रायपुर से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल मां के नाम पर भावुक हो गए। यह पहला चुनाव है, जब उनके साथ मां नहीं है। कहते हैं, उनकी बातें और लाड़ हमेशा याद आता है। वहीं गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी अपनी मां से जुड़ी दिलचस्प बातें साझा कीं। पढ़िए इन नेताओं की मां की कहानी, उन्हीं की जुबानी...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मां जसमनी देवी के साथ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मां जसमनी देवी के साथ।

मां ने पिता बनकर पाला हमें

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Mother Struggle Story Vijay Sharma Brijmohan Agrawal: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मां जसमनी देवी ने पति के निधन के बाद तीन बेटों की परवरिश की। पढ़ाई में हमेशा मजबूत रहना सिखाया मां को घर का हर जिम्मा निभाता देख CM साय में भी जिंदगी से जूझने की आदत आ गई। गांव के मुद्दों को लेकर अधिकारियों से भिड़ जाते थे।

Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Mother Struggle Story Vijay Sharma Brijmohan Agrawal: लोगों की आवाज बेटा बने ये मां भी चाहती थी। मां ने ही विष्णुदेव साय को सार्वजनिक जीवन जीने को कहा वो गांव के पंच और फिर सरपंच बने, विधायक, सांसद केंद्र सरकार में मंत्री बने, अब आज प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताते हैं, 'मेरे पिता जी का निधन हुआ तब मैं 10 साल का था। मैंने देखा कि कैसे पिता बनकर हमारी मां ने हमें पाला और इस काबिल बनाया। आज जहां हूं मां की वजह से ही हूं। 7 जन्मों में भी मैं उनका ऋण चुका नहीं सकता। हम रोज मां के चरण छूकर आशीर्वाद लेते हैं। मदर्स डे उन देशों में मनता है जहां एक दिन मां को याद किया जाए, मगर हम रोज ही मां को प्रणाम करते हैं।"

लोकसभा चुनाव में मां की तस्वीर को बृजमोहन अग्रवाल नमन कर चुनाव प्रचार में जाते थे।
लोकसभा चुनाव में मां की तस्वीर को बृजमोहन अग्रवाल नमन कर चुनाव प्रचार में जाते थे।

पहला चुनाव जब मां नहीं, तस्वीर साथ थी प्रदेश के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधायकी के पहले चुनाव का पर्चा मां पिस्ता देवी के पैर छूकर भरा था। वो लगातार 8 बार चुनाव जीते। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इस बार मां साथ नहीं हैं। ​​​​​​लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किए जाने से महज 4 दिन पहले ही मां का निधन हो गया। ​बृजमोहन कहते हैं मुझे लगा मां के आशीर्वाद से ही ये मौका मिला है।

बृजमोहन ने कहा, 'इस बार वो साथ नहीं थीं, मगर उनकी फोटो मैंने अपने चुनाव कार्यालय में अपने घर पर, ऑफिस में लगा रखी है। उनकी तस्वीर को प्रणाम करके ही अपने दिन की शुरुआत करता हूं। जिस दिन नॉमिनेश भरने जा रहा था, मैं इमोशनल हो गया था।

मुझे याद है जब भी धूप में जाता था चुनाव प्रचार करने तो वो कहती थीं- जेब में प्याज लेकर जाओ, धूप से बचकर रहना, मुझे आम का पना बनाकर देती थीं, खाली पेट घर से निकलने नहीं देती थी, बीच-बीच में चुनाव के बारे में जानकारी लेती थी। पूछती थीं सब ठीक चल रहा है न। उनकी इच्छा थी गरीब आम लोगों के लिए उनके मांगलिक कार्यक्रमों के लिए धर्मशाला बने। मैं इस काम में लगा था, जल्द इसका काम शुरू होगा।'

तस्वीर गृहमंत्री विजय शर्मा की मां कृष्णा देवी की है। कवर्धा में हुए विवाद के दौरान विजय शर्मा को जेल जाना पड़ा था, तब उन्होंने भावुक होकर कहा था गर्व है कि बेटा धर्म की खातिर जेल गया।
तस्वीर गृहमंत्री विजय शर्मा की मां कृष्णा देवी की है। कवर्धा में हुए विवाद के दौरान विजय शर्मा को जेल जाना पड़ा था, तब उन्होंने भावुक होकर कहा था गर्व है कि बेटा धर्म की खातिर जेल गया।

स्कूल में पहला चुनाव मां ने ही लड़वाया, पिटाई से डरता हूं प्रदेश के डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा वैसे तो निडर होकर काम करते दिखते हैं, मगर अब भी मां कृष्णा देवी की पिटाई से डरते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी के पहले चुनाव के बारे में बताया।

गृहमंत्री विजय शर्मा बताते हैं, 'मैं स्कूल में था, छात्र संघ का चुनाव होना था। मैं इन सब से दूर रहता था, मेरी सोच थी पढ़ाई पर फोकस करूं कोई सर्विस ज्वाइन करूं। दोस्त स्कूल का चुनाव लड़ने की जिद करने लगे, मैंने घर आकर मां को बताया। इसके बाद घर पर बैठक हुई, दोस्त आ गए। सभी की भीड़ थी, मेरी ओर से मां कहने वाली थीं कि चुनाव वगैरह विजय नहीं लड़ेगा, मगर जैसे ही बात शुरू हुई सबसे पहले मां ने कह दिया ये चुनाव लड़ेगा। ऐसे मेरी जिंदगी का पहला चुनाव मैंने लड़ा।

हमारे घर पर पिता जी का भय नहीं होता था, मां की पिटाई का भय होता था। अभी भी कुछ गलत करूं तो पड़ जाती है, बचपन में तो मार पड़ी ही है। इसके बाद तो वो हमेशा मुझे साहस देती रहीं हैं, बिना ये पता लगे कि वो मेरी मदद कर रही हैं। दिनभर में जब भी वक्त मिलता है उनसे बात करके आशीर्वाद ले लिया करता हूं।'

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन