: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव 3 दिन के लिए भेजे गए जेल: बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई से हुई गिरफ्तारी, CM बोले- वे छोटे-मोटे आदमी नहीं
विधायक देवेंद्र यादव को क्यों उठा ले गई पुलिस ? क्या है बलौदाबाजार हिंसा की कहानी, जानिए 4 नोटिस और गिरफ्तारी की कहानी ?
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि यह कोई राजनीतिक साजिश नहीं है. पुलिस ने सोच-समझकर कार्रवाई की है. उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव कोई छोटे आदमी नहीं हैं.
जानिए गिरफ्तारी से पहले भिलाई में क्या हुआ?
बलौदाबाजार पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के घर पहुंची। आवास के बाहर पहले से ही समर्थकों की भारी भीड़ थी। उन्होंने पुलिस को अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उनके आवास पर पहुंचे।
दीपक बैज, अरुण वोरा समेत कई अन्य नेताओं के पहुंचने के बाद करीब 2-3 घंटे तक पुलिस अफसरों से बातचीत चली। इसके बाद देर शाम पुलिस बल बुलाया गया। गिरफ्तारी से पहले देवेंद्र यादव सफेद झंडा और संविधान लेकर जोश में कहते नजर आए, 'हम लड़ेंगे।'
आखिरकार पुलिस ने देवेंद्र यादव को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, लेकिन टीम विधायक को लेकर बलौदाबाजार के लिए रवाना हो गई।
BIG BREAKING: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव गिरफ्तार, भिलाई से पुलिस ने किया अरेस्ट, जानिए किस केस में जाएंगे जेल ?
बलौदाबाजार में क्या हुआ?
गिरफ्तारी के बाद देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार के पुलिस लाइन स्थित आजाक थाने लाया गया। इसके बाद रात 10 बजे पुलिस विधायक देवेंद्र यादव को लेकर सीजेएम कोर्ट पहुंची। इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायालय और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। रात में करीब दो से तीन हजार कांग्रेस कार्यकर्ता कार्रवाई के विरोध में नारेबाजी करते रहे।
पुलिस ने कोर्ट से न्यायिक रिमांड की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। पुलिस भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल ले गई। उन्हें तीन दिन बाद फिर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव MMS कांड: MLA बोले- राजेश मूणत केस की तरह हो CBI जांच, जानिए पुलिस से क्या बोले ?
बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि आगजनी की घटना को लेकर 10 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 20 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन