MP CG Times
Breaking News Exclusive
Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? 'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट Constitution Day 2026 : संविधान में सरकार के 16 निर्देश, 76 साल में कितने पूरे हुए, कितने अब भी अधूरे? Constitution Day 2026 GK Facts : संविधान दिवस पर जानें भारतीय संविधान के 10 रोचक तथ्य, इतिहास से लेकर मौलिक अधिकारों तक पूरी जानकारी वैभव सूर्यवंशी की गर्लफ्रेंड कौन है ? : Vaibhav Suryavanshi ने IPL में A साइन किसके लिए बनाया था; अदिति के नाम का क्या है सच Vaibhav Suryavanshi Bat Deal : वैभव सूर्यवंशी के बल्ले की कीमत 12 करोड़ ! 500% तक उछाल, जानिए विराट, धोनी समेत दिग्गजों के बैट की कीमत ? अनूपपुर में शराब दुकान की गुंडागर्दी का VIDEO : पीठ-छाती पर लातें मारीं; बाल पकड़कर जमीन पर पटका, कॉलर पकड़कर घसीटा; शिकायत के बाद भी FIR नहीं? MP में जीजा के खेत के भूसे ने उगले 4 करोड़ : गड्डियों से भरी 3 बोरियां मिलीं, जानिए पुलिस कैसे पहुंची और कहां से आया था कैश वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा? 'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

: कितने करोड़पति और कितने का क्रिमिनल रिकॉर्ड ? BJP में सबसे ज्यादा दागी और अमीर, जानिए कितने पढ़े लिखे उम्मीदवार ?

कितने करोड़पति और कितने का क्रिमिनल रिकॉर्ड ? BJP में सबसे ज्यादा दागी और अमीर, जानिए कितने पढ़े लिखे उम्मीदवार ?

Chhatisgarh Assembly Election 2023, BJP Congress Candidate Full Detail Profile: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार चरम पर है. राज्य में पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होना है। इस बीच, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिपेरेशंस (एडीआर) ने पहले चरण के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए हलफनामों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पहले चरण की 20 सीटों पर कुल 233 उम्मीदवार मैदान में हैं।

कितने उम्मीदवार दागी हैं ? इस चरण में चुनाव लड़ रहे 233 उम्मीदवारों में से 26 उम्मीदवारों (12 प्रतिशत) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं 12 उम्मीदवारों (सात प्रतिशत) के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीजेपी ने सबसे ज्यादा दागी लोगों को टिकट दिया सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार बीजेपी से हैं। भाजपा के 20 में से पांच उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उनमें से चार के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले हैं। आप के 10 में से चार उम्मीदवार दागी हैं, जिनमें से एक गंभीर आपराधिक मामले का सामना कर रहा है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) पार्टी के 15 में से तीन उम्मीदवारों के खिलाफ मामला लंबित है, जिनमें से दो पर गंभीर आपराधिक मामले चल रहे हैं। कांग्रेस के दो उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। कितने करोड़पति उम्मीदवार हैं मैदान में ? 2023 में पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 233 उम्मीदवारों में से 21 फीसदी यानी 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी उम्मीदवारों की औसत संपत्ति की बात करें तो यह 1.34 करोड़ रुपये है। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है। 18 उम्मीदवारों की संपत्ति दो से पांच करोड़ के बीच है। 50 लाख से 2 करोड़ रुपये तक की संपत्ति वाले 38 उम्मीदवार मैदान में हैं। ऐसे उम्मीदवारों की संख्या 50 है जिनकी संपत्ति 10 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच है। 106 उम्मीदवारों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा करोड़पतियों को टिकट दिया पहले चरण में कांग्रेस के 17 उम्मीदवार करोड़पति हैं। बीजेपी के 14 उम्मीदवार करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी के कुल 10 उम्मीदवारों में से तीन करोड़पति हैं। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) के दो उम्मीदवारों के पास 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पहले चरण में सबसे अमीर उम्मीदवार कवर्धा सीट से आप के खड्गराज सिंह हैं। खड़गराज की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपये है। दूसरे स्थान पर पंडरिया से भाजपा की भावना बोहरा हैं, जिनकी संपत्ति 33 करोड़ रुपये है। वहीं, जगदलपुर से कांग्रेस के जतिन जयसवाल तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। जतिन की कुल संपत्ति 16 करोड़ रुपये है। पहले चरण में दो उम्मीदवारों के पास कोई संपत्ति नहीं एडीआर की रिपोर्ट से एक दिलचस्प आंकड़ा भी सामने आया है, जिसके मुताबिक पहले चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवार ऐसे हैं जिनके पास कोई संपत्ति नहीं है। हालांकि, इस सूची में बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी या बीटीपी जैसी पार्टियों का कोई उम्मीदवार नहीं है। कांकेर से आजाद जनता पार्टी की पार्वती टेटा और मोहला मानपुर से प्रत्याशी नागेश पुरम ने कहा है कि उनके पास कोई संपत्ति नहीं है। कितने पढ़े-लिखे हैं उम्मीदवार ? पहले चरण के चुनाव में किस्मत आजमा रहे 233 उम्मीदवारों में से 115 यानी 52 फीसदी ने पांचवीं से बारहवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। 97 उम्मीदवारों (43 प्रतिशत) ने स्नातक या उससे ऊपर की पढ़ाई पूरी की है। 5 उम्मीदवार डिप्लोमा धारक हैं। चार उम्मीदवारों ने खुद को साक्षर जबकि एक ने खुद को निरक्षर बताया है। इनके अलावा एक उम्मीदवार ने अपनी शैक्षणिक योग्यता घोषित नहीं की है। उम्मीदवारों की उम्र कितनी है? पहले चरण के उम्मीदवारों में 103 यानी 46 फीसदी की उम्र 25 से 40 के बीच है। 98 यानी 44 फीसदी की उम्र 41 से 60 के बीच है. वहीं, 22 यानी 10 फीसदी की उम्र 61 से 80 के बीच है। कुल 233 उम्मीदवारों में से 25 यानी 11 फीसदी महिलाएं हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन