Logo
Breaking News Exclusive
रायपुर के युवक-युवती की कूकदा पिकअप वियर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहराई में चले गए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही रायपुर के युवक-युवती की कूकदा पिकअप वियर में डूबने से मौत, नहाने के दौरान गहराई में चले गए रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द, हाईकोर्ट का फैसला, 29 मई तक समर्थ CBI की रिमांड पर रिटायर्ड BSF जवान ने दागी गोलियां, 15 से 20 राउंड फायरिंग PM मोदी ने कहा- CM नहीं, अपने शिवराज से बात कर रहा हूं; जानिए 'अपनापन' किताब के 10 किस्से Vaibhav Suryavanshi ने 29 बॉल में खेली 97 रन की तूफानी पारी, Hyderabad IPL 2026 से बाहर कमरे में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच 60 लाख की लूट, दुकान बंद करते समय बदमाशों ने सीने में मारी गोली, अनूपपुर समेत 6 जिलों में नाकेबंदी गरियाबंद में ग्रामीणों पर गिरा पेड़, 7 लोग घायल, इनमें 2 बच्चे, कई लोगों का फूटा सिर गरियाबंद में होटल में घुसकर किया कत्ल, गर्दन से खून की धार, मची चीख-पुकार देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही

: बीमार परवीन बाबी को जब उठा ले गए थे महेश भट्ट, एक्ट्रेस पर लगा था बड़ा दांव, एक्स्ट्रा मैरिटल पर तोड़ी चुप्पी

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


नई दिल्ली: ‘अर्थ’ और ‘सारांश’ जैसी फिल्में बनाने वाले उम्दा डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) बेबाकी से तमाम मुद्दों पर राय देते रहे हैं. वे चीजों को वैसा बताने की कोशिश करते हैं, जैसा वे असल जिंदगी में रही हैं. उन्होंने अरबाज खान से हुई खास बातचीत में फिल्मों, जिंदगी और परवीन बाबी के साथ अपने अफेयर पर दिल खोलकर बातें कीं. ‘अर्थ’ फिल्म उनकी जिंदगी के निजी अनुभवों पर बनी है.

महेश भट्ट ने ‘अर्थ’ को लेकर कहा, ‘असफल शादी से मुझे जो सदमा मिला, उससे मैं यह फिल्म बनाने को प्रेरित हुआ. पत्रिकाओं में लिखा गया कि ‘अर्थ’ की वजह से परवीन का दूसरा ब्रेकडाउन हुआ था, लेकिन मैं ऐसा नहीं मानता.’ जब महेश भट्ट और परवीन बाबी रिलेशनशिप में थे, तब डॉक्टर ने परवीन की मानसिक बीमारी को देखते हुए उन्हें इलेक्ट्रिक शॉक देने का सुझाव दिया था और कहा था कि उन्हें सामान्य होने में 6 से 8 हफ्ते लगेंगे.

महेश भट्ट ने खुलासा किया, ‘फिल्म ‘शान’ का सेटअप तैयार था जिसमें उनका बड़ा रोल था. मुझे फिल्म के डायरेक्टर रमेश सिप्पी से मुलाकात याद है. तब मेरी कोई हैसियत नहीं थी. उन्होंने मेरी ओर देखा और कहा- यह क्या हो रहा है? उस समय मानसिक बीमारी एक पहेली थी, हालांकि आज भी ऐसा ही है. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें सामान्य होने में 6-8 हफ्ते लगेंगे. लेकिन फिल्म प्रोडक्शन के पास इतना समय नहीं था. फिल्म से विदेशी लोग जुड़े थे और खर्चा बढ़ता जा रहा था. उन पर काफी पैसा दांव पर लगा था, लेकिन फिर मैंने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया और बैंगलुरु ले आया.’

mahesh bhatt, mahesh bhatt Movies, mahesh bhatt wife, mahesh bhatt Young, mahesh bhatt Love Life, mahesh bhatt affair, mahesh bhatt Film, mahesh bhatt Aashiqui, Aashiqui mahesh bhatt, mahesh bhatt daughter, mahesh bhatt First Wife, mahesh bhatt First Wife name, mahesh bhatt age, mahesh bhatt Rahul Roy, Aashiqui deepak tijori, Aashiqui lead role, Aashiqui Anu aggarwal, Aashiqui based on Mahesh bhatt love Story
महेश भट्ट ने कई शानदार फिल्में डायरेक्ट की हैं. (फोटो साभार: Instagram@maheshfilm)

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को बताया अंधेरी जगह
महेश और परवीन का 80 के दौर में ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद वे कभी नहीं मिले. डायरेक्टर आगे कहते हैं, ‘जब मैंने ‘सिलसिला’ देखी, तो लगा कि एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ट्यूलिप गार्डन नहीं है. यह एक अंधेरी जगह है, जहां आप लोगों की नजरों से बचते हैं और ऐसा महसूस करते हैं जैसे आप कोई पाप कर रहे हों.’

परवीन बाबी से ब्रेकअप के बाद सोनी राजदान जिंदगी में आईं
परवीन के साथ रिश्ता खराब होने के बाद महेश भट्ट, सोनी राजदान के साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहते थे. महेश ने बताया, ‘हम वर्ली के एक होटल में थे. मैंने सोनी राजदान से वह लाइन कही जो ‘राज’ फिल्म में है-मेरे करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा, लेकिन उन्होंने कहा- मैं बर्बाद होना चाहती हूं.’ सोनी राजदान महेश की जिंदगी में तब आईं, जब वे शादीशुदा थे और परवीन बाबी से उनका ब्रेकअप हुए ज्यादा वक्त नहीं हुआ था.

सोनी राजदान ने 1968 में महेश भट्ट से की थी शादी
74 साल के महेश भट्ट जिंदगी के एक दौर में बेतहाशा शराब पीते थे, जिससे वे किसी तरह उबर गए. अरबाज ने बताया कि जब वे एक बार काफी नशे में थे, तब सलमान के साथ उन्हें घर छोड़ने गए थे. महेश और सोनी राजदान ने 1968 में शादी कर ली. उनकी दो बेटिया हैं- आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट.

Tags: Mahesh bhatt, Parveen babi


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन