Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: BJP के नेता आपस में भिड़े: जमकर गाली-गलौज और मारपीट, थाने जा पहुंचा मामला, देखिए VIDEO और जानिए क्यों मचा बवाल ?

BJP leaders clash with each other over possession of government land in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीजेपी नेता आपस में भिड़ पड़े. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि रायपुर में शासकीय जमीन कब्जा करने के मामले में आपस में भिड़े हैं. जमीन पर अपना हक जमाने के लिए भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गए.

बताया जा रहा है कि इस विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें खूब गाली-गलौज भी की जा रही है. बताया जा रहा है कि वार्ड क्रमांक 54 के भाजपा पार्षद रवि ध्रुव और भाजपा कार्यकर्ता विनय साहू के बीच विवाद हुआ था. इस मामले में दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में भाजपा पार्षद रवि ध्रुव (वार्ड क्रमांक 54) और भाजपा कार्यकर्ता विनय साहू के बीच कमल विहार से लगी श्मशान भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद पार्षद ने इस मारपीट की शिकायत थाने में की. इसका वीडियो भी वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था. वहीं, आज थाने में बीजेपी के पूर्व विधायक नंद कुमार साहू की मौजूदगी में दोनों के बीच मध्यस्थता हुई. इस मामले को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक नंदकुमार साहू ने कहा कि मुझे पता चला है कि कुछ बहस हुई है, जिसके बाद मैं थाने पहुंचा और दोनों नेताओं के साथ बैठकर समझौता कराया. इस प्रकार का न तो पहले कोई विवाद था और न ही अब कोई विवाद है. इस तरह समझौता हो गया. उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया है कि यह कोई जमीन विवाद नहीं है. मामले की जानकारी देते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी अमित बेरिया ने बताया कि पार्षद रवि ध्रुव ने शिकायत की थी कि विनय नाम के व्यक्ति ने मेरे साथ मारपीट की है. इसकी जांच कर हमने आरोपियों को तलब किया, जिसके बाद मामले को लेकर दूसरा अनावेदक पक्ष आया और आपसी समझौते की मांग करते हुए इसमें आगे की कार्रवाई नहीं करने की मांग की. देखिए वीडियो [video width="352" height="640" mp4="https://mpcgtimes.com/wp-content/uploads/2023/06/VID-20230624-WA0010.mp4"][/video] Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन