: Bandhavgarh Tiger Reserve: चीतल का शिकार करने वाले दो गिरफ्तार, कार्रवाई के डर से खेत में छिपा दिया था मांस
चीतल का शिकार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से चीतल का शिकार करने वाले दो लोगों को टीम ने गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी फरार है। इनके कब्जे से जीआई तार, खून से सनी कुल्हाड़ी, चीतल का मांस जब्त किया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही इन्होंने चीतल का उबला मांस खेत में छिपा दिया था।जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र के पनपथा बफर जोन का है। वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग चीतल का शिकार कर लाए हैं और उसका मांस पका रहे हैं। टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से शिकारी राजेश महोबिया व राजेंद्र महोबिया को गिरफ्तार किया गया, वहीं मौके से तीसरा शिकारी रमेश महोबिया फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि फरार आरोपी रमेश महोबिया ने चीतल का शिकार कर मांस को घर पर उबाल कर रखा था। कार्रवाई की भनक लगते ही मांस को घर से निकालकर गेहूं के खेत में छिपा दिया था। अधिकारियों ने पूछताछ के बाद खेत से मांस जब्त कर लिया। साथ ही मौके से जीआई तार, खून से सनी कुल्हाड़ी, खून से सनी लकड़ी का गुटका, चीतल का मांस जब्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम,1972 की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
अनूपपुर गांजा जब्ती मामले में SP का बड़ा एक्शन : कोतवाली TI उमेश उपाध्याय लाइन अटैच; प्रवीण साहू को मिली जिम्मेदारी, जांच जारी
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन