: अनूपपुर-शहडोल BREAKING: हाथियों का खूनी खेल शुरू, यहां पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में ग्रामीण
हाथियों के दल ने गांव में लगी फसलों को रौंदा कर बर्बाद कर दिया. गांव वालों के शोर मचाने के बाद ही हाथियों का दल वहां से चला गया. इस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंच गया है. अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में भी हाथियों का दल डेरा जमाए हुए है.
दरअसल शहडोल जिले के जयसिंह नगर अंतर्गत उत्तर वन मण्डल वन परिक्षेत्र अमझोर के शारदपुर और चितराँव गांव में हाथियों का दल पिछले 2 दिन से विचरण कर रहा है. दल ने मंगलवार सुबह चितराँव गांव के ग्रामीण पति मोती लाल बसोर और उसकी पत्नी मुलिया बाई को कुचल दिया. जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों सुबह महुआ बिनने जंगल की ओर गए थे.
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अपना रोष व्यक्त किया. हाथियों के दल की आमद को लेकर आस पास के इलाके में भय का माहौल बना हुआ है. वन अमला और पुलिस स्टाप हाथियों पर नजर बनाए हुए था. ग्रामीण क्षेत्रों की मुनादी की जा रही है. जंगल के तरफ नहीं जाने की समझाईस दी जा रही है.
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन